Toxic का शुक्रवार को बदला पूरा गणित, रक्षाबंधन की छुट्टी का मिला कितना फायदा? आ गया वर्ल्डवाइड कमाई का रिजल्ट
यश की फिल्म टॉक्सिक की तीसरे दिन हुए वर्ल्डवाइड कमाई के आंंकड़ें सामने आ गए हैं। फिल्म को रक्षाबंधन की ...और पढ़ें
-1787971923826_m.webp)
टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3 / फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रक्षाबंधन की छुट्टी पर पलटी टॉक्सिक की बाजी
सिंगल डे में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई
क्या धुरंधर 2 के आसपास भी पहुंचेगी फिल्म?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों ही जगह बहुत अच्छी शुरूआत मिली थी। एक तरफ जहां मूवी ने भारत में पहले दिन 101 करोड़ रूपये कमाए थे, तो वहीं दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 150 करोड़ के आसपास का हुआ था।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए तीन दिन पूरे हो चुके हैं। गैंगस्टर ड्रामा मूवी ओणम की तरह ही क्या यश की टॉक्सिक को रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा मिला या नहीं और दुनियाभर में फिल्म ने तीन दिनों के अंदर कितने करोड़ का बिजनेस किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
रक्षाबंधन की छुट्टी पर टॉक्सिक ने कमाए इतने करोड़
यश की फिल्म को लेकर विदेशी फैंस के अंदर भी काफी उत्सुक्ता रहती है। यही वजह है कि टॉक्सिक को दुनियाभर में अच्छी ओपनिंग मिली और महज दो दिनों के अंदर ही मूवी 190 करोड़ को ग्लोबली बिजनेस भी कर लिया। हालांकि, फिल्म दुनियाभर में रक्षाबंधन की छुट्टी का उस तरीके से फायदा नहीं उठा पाई, जितनी फिल्म से उम्मीदें थीं।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा-यश की टॉक्सिक ने रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 31 करोड़ रुपये कमाए, जो शुरुआती दो दिन के मुकाबले कम है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन तीन दिन के अंदर लगभग 221.45 करोड़ का हुआ है।

ओवरसीज मार्केट में अब तक हुई इतनी कमाई
जिस तरह से गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक ने शुरूआत की थी, उससे यह लग रहा था कि धुरंधर 2 की तरह विदेशी मार्केट में फिल्म का सिक्का बोलेगा, लेकिन मूवी उस तरह से नहीं कमा पाई। यश की फिल्म का ओवरसीज मार्केट में 3 दिनों के अंदर 23 करोड़ का कलेक्शन हुआ है।
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जवान, पठान और एनिमल जैसी फिल्मों को ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने वाली टॉक्सिक के पास अभी अपनी रफ्तार को वापस बढ़ाने के लिए दो दिन का समय और है। वीकेंड पर अगर यश की फिल्म अच्छी कमाई कर लेती है, तो एक बार फिर से बाजी यश के हाथों में आ सकता है।
