नेगेटिव रिव्यू से भी नहीं बिगड़ा Toxic का खेल, यश की फिल्म ने दुनियाभर में कर डाली बंपर कमाई
साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।

टॉक्सिक कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
टॉक्सिक ने कमाई में उड़ाया गर्दा
दुनियाभर में टॉक्सिक का धमाल
यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार यश (Yash) का नाम इस वक्त उनकी लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाली इस मूवी की कमाई में उल्टी गिनटी नेगेटिव रिव्यू मिलने से शुरू हुई है।
लेकिन शनिवार के दिन टॉक्सिक (Toxic) ने ग्लोबली अपनी दमदार कमाई की छाप छोड़ी है और हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
टॉक्सिक ने दुनियाभर में मचाई धूम
रिलीज के पहले दिन के बाद से टॉक्सिक की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। माना जा रहा था कि नेगेटिव रिव्यू क चलते कहीं न कहीं यश की ये मूवी वीकेंड पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। लेकिन जिस तरह से रिलीज के चौथे दिन ने अपनी कमर्शियल परफॉर्मेंस दी है, उसको देखकर ऐसा लगता है कि अभी ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें- शनिवार को हुआ Toxic का लिटमस टेस्ट, रक्षाबंधन की छुट्टी का कितना मिला फायदा? वीकेंड में बदल गया समीकरण

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 33 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है, जो किसी भी फिल्म के लिहाज से कमाई का एक जबरदस्त आंकड़ा है। इसके साथ ही अब टॉक्सिक ने पूरी दुनिया में कमाई के मामले में 250 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और मूवी 254 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है।
-1788057386088.webp)
रिलीज के पहले चार दिन के भीतर अगर कोई फिल्म इतना बिजनेस कर लेती है, तो ये आंकड़े इतने खराब नहीं हैं कि इनकी आलोचना की जाए। माना जा रहा है कि रविवार के दिन टॉक्सिक ग्लोबली बंपर कमाई कर सकती है और आंकड़ा 300 करोड़ के नजदीक भी पहुंच सकता है।
यश के करियर की दूसरे सबसे सफल
कमाई के लिहाज से यश के करियर की सबसे सफल फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रही है। केजीएफ 2 की रिलीज के करीब 4 साल बाद वह टॉक्सिक लेकर आए हैं, इस लिहाज से अब ये नई फिल्म उनके एक्टिंग करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
