विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के 'किंग' बने Yash, दुनियाभर में बजा Toxic की कमाई का डंका

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:09 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक ने ओपनिंग वीकेंड तक दुनियाभर में कमाई का डंका बजाया है।

टॉक्सिक कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

टॉक्सिक कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड कमाई में टॉक्सिक का जलवा

  2. पांचवें दिन टॉक्सिक ने मचाया गदर

  3. इतने करोड़ का कर चुकी है बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश (Yash) का नाम इस वक्त उनकी लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर सिनेमा जगत में छाया हुआ है। बेशक उनकी इस मूवी को क्रिटिक्स की तरफ से औसतन समीक्षा मिली, लेकिन कमाई के मामले में टॉक्सिक (Toxic) ने हार नहीं मानी है। 

रिलीज के पांचवें दिन टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद ग्लोबली इस मूवी का कारोबार कितना हो गया है। 

टॉक्सिक ने ग्लोबली मचाया गदर

माना जा रहा था कि नेगेटिव रिव्यू के बाद टॉक्सिक कमाई के मामले में खराब प्रदर्शन करते हुई नजर आएगी। लेकिन ओपनिंग डे से लेकर अब तक ये मूवी लगातार घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में डबल डिजिट में बिजनेस करती हुई नजर आ रही है, जो इस बात का सबूत है कि यश का स्टारडम किसी से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक के बाद चमकी Kiara Advani की किस्मत, हाथ लगा 10 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का सीक्वल?

toxic worldwide collection day 4

गौर किया जाए टॉक्सिक के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 32 करोड़ से अधिक रहा है। सैकनिल्क की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अब टॉक्सिक का टोटल ग्लोबली कलेक्शन 285 करोड़ के पार पहुंच गया है और आने वाले हफ्ते में ये मूवी बड़े आराम से 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी।

toxicmobie

हालांकि, जिस तरह की हाइप निर्देशक गीतू मोहनदास की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर बनी हुई थी, उसकी तुलना में मूवी की कमाई कम रही है। एक्सटेंडेड वीकेंड होने के बावजूद फिल्म विदेशी बाजार में अपनी छाप छोड़ने में कहीं न कहीं चूक गई है।

मालूम हो कि टॉक्सिक में यश के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबरॉय जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। 

यश की अगली फिल्म

फिल्म टॉक्सिक के बाद आने वाले समय में यश माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगे। इस मूवी के दोनों पार्ट में वह रावण के किरदार में मौजूद हैं, जिसकी झलक रामायण पार्ट-1 के ट्रेलर में देखने को मिल गई है। बता दें कि रामायाण को दीवाली 2026 पर दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh बनी 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चौथे हफ्ते में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई