Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को Welcome To The Jungle का सिंहासन जलकर हुआ राख, 19वें दिन ही Dhamaal 4 के सामने 'चिल्लर' भर हुई कमाई

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:04 PM (IST)

    वेलकम टू द जंगल की हालत 19वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही खराब हो चुकी है। धमाल 4 की मौजूदगी में मूवी का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को बहुत ह ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल डे 19 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    वेलकम टू द जंगल डे 19 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल की बुधवार को घटी कमाई 

    2. धमाल 4 के सामने अक्षय की फिल्म ने टेके घुटने 

    3. दो बड़ी फिल्मों के बीच अब बुरी तरह फंसेगी फिल्म? 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही कितनी भी सॉलिड मिली हो, लेकिन अब फिल्म का दम निकलने लगा है। 'धमाल-4' के सामने कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म का टिकना बेहद ही मुश्किल हो रहा है।

    इस बात का अंदाजा आपको मूवी के 19वें दिन की कमाई से लग जाएगा, जहां 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर कुल कितना कलेक्शन किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स

    वेलकम टू द जंगल का 19वें दिन हुआ बेड़ागर्क

    अक्षय कुमार की मूवी 'वेलकम टू द जंगल' से एक बेहतरीन कमाई की फैंस को काफी उम्मीद थी। धमाल 4 के मुकाबले फिल्म का रिव्यू भी काफी अच्छा था। हालांकि, सभी की उम्मीदों पर बुरी तरह से पानी फिर चुका है, क्योंकि अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ने 19वें दिन लाखों में कलेक्शन किया है।

    फिल्म के 19वें दिन यानी कि बुधवार के अर्ली कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल ने अभी तक महज 75 लाख रुपए की कमाई की है, जो अभी तक मूवी की सबसे कम कमाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का नेट कलेक्शन 130.85 करोड़ तक पहुंचा है।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-09T234028.166

    दो फिल्मों  के बीच अब नहीं हो पाएगी नए क्लब में शामिल?

    'वेलकम टू द जंगल' भले ही अपना बजट निकाल चुकी हो, लेकिन जिस रफ्तार से मूवी बॉक्स ऑफिस पर भाग रही थी, उससे यह उम्मीद थी कि फिल्म भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ न कमा पाए, लेकिन 150 करोड़ के क्लब में यह पहुंच सकती है। हालांकि, अब मूवी के लिए इस क्लब में शामिल होना भी नामुमकिन लग रहा है।

    welcom

    अब अक्षय की फिल्म के लिए कॉम्पीटिशन सिर्फ अजय देवगन की 'धमाल-4' नहीं है, बल्कि क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' भी है, जिसके लिए भारत में जबरदस्त क्रेज है। वेलकम टू द जंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनियाभर में 188.58 करोड़ तक की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 33.10 करोड़ तक की हुई है।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ऊपर वीकडे पर हुई कुबेर कृपा, सेंचुरी के काफी करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने नहीं मानी हारी, 200 करोड़ कमाने महज इतनी दूर