Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle ने चला आखिरी पैंतरा, 20वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इतना हुआ इजाफा

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ग्लोबली कमाई में अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कमाल कर रही है वेलकम टू द जंगल

    2. विदेशों में नहीं थम रही मोटी कमाई

    3. इतना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) की रिलीज को जल्द ही तीन सप्ताह पूरा हो जाएंगे। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। कमाई के मामले में निर्देशक अहमद खान की इस मल्टी स्टारर मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। 

    रिलीज के 20वें दिन भी वेलकम टू द जंगल ने ग्लोबली ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि तीसरे बुधवार को इस मूवी वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

    20वें दिन वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए सिनेमाघरों में एक तरह से ये आखिरी सप्ताह चल रहा है। एल्फा और धमाल 4 की रिलीज के बाद पहले ही मूवी की स्क्रीन्स कम हो गईं थीं। अब इस हफ्ते द ओडिसी और फिर विजय थलापति की जन नायकन की रिलीज के बाद वेलकम टू द जंगल की राहें मुश्किल होने वाली हैं। इस बीच मेकर्स की सोच होगी बाकी समय में उनकी फिल्म जितना रकम जुटा ले वो काफी है। 

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने नहीं मानी हारी, 200 करोड़ कमाने महज इतनी दूर

    welcome to the jungle worldwide collection day 18

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में वेलकम टू द जंगल कुछ इसी तरह का प्रयास करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 20वें दिन वेलकम टू द जंगल का ग्लोबली बिजनेस 1.20 करोड़ से ज्यादा रहा है और इसके साथ ही पूरी दुनिया में इस मूवी का कारोबार 191 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इस मल्टी स्टारर फिल्म के लिए फायेदा का सौदा माना जा रहा है। 

    Welcome To The Jungle OTT release

    दरअसल वेलकम टू द जंगल का कुल बजट 125 करोड़ के आस-पास मीडिया रिपोर्ट् में बताया जा रहा है। उसको देखते हुए ये साफ होता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने कमर्शियल तौर पर सफलता हासिल कर ली है। 

    वेलकम टू द जंगल की कास्ट 

    फिल्म वेलकम टू द जंगल अपनी मजेदार कहानी के अलावा बड़ी कास्ट को लेकर भी चर्चा में रही। इस मूवी में सिनेमा जगत के लगभग 34 फिल्म कलाकारों ने काम किया, जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी,  दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कई से कई सितारों के नाम शामिल रहे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुधवार को Welcome To The Jungle का सिंहासन जलकर हुआ राख, 19वें दिन ही Dhamaal 4 के सामने 'चिल्लर' भर हुई कमाई