Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने नहीं मानी हारी, 200 करोड़ कमाने महज इतनी दूर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:52 AM (IST)

    फिल्म वेलकम टू द जंगल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हार मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 19वें दिन वेलकम टू द जंगल किया कमाल

    2. तीसरे मंगलवार को कमाई में आया उछाल

    3. फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के करीब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इतना समय बीतने के बाद वर्किंग डेज मे अक्सर फिल्मों की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ खिसकने लगता है, लेकिन वेलकम टू द जंगल के मामले में कहानी उल्टी है।

    तीसरे मंगलवार को एक बार फिर से वेलकम टू द जंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि 19वें दिन इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने कितनी कमाई है।

    वेलकम टू द जंगल की वर्ल्डवाइड कमाई

    निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को अनाउंसमेंट के करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। बीच-बीच में फिल्म के बंद होने को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं, लेकिन जब 26 जून को 2026 को वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, सारी अटकलों पर विराम लग गया।

    यह भी पढ़ें- धमाल 4 के सामने Welcome To The Jungle का असली कमाल, सोमवार को दुनियाभर में हुई धनवर्षा

    welcome to the jungle worldwide collection day 18

    गौर करें इसकी 19वें दिन की ग्लोबली अर्निंग की तरफ तो तीसरे मंगलवार को फिल्म ने दुनियाभर में 1.50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब वेलकम टू द जंगल का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 190 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अगर इसी तरह से फिल्म की कमाई की लय चलती रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

    खबरें और भी

    welcome to the jungle box office collection day 5

    बॉक्स ऑफिस पर अब तक वेलकम टू द जंगल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और यही कमाल दुनियाभर में भी जारी रहा। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अब तक वेलकम टू द जंगल ने अपनी छाप छोड़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में अक्षय कुमार की इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी बदौलत ये मूवी भर-भर के नोट छाप रही है।

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म कौन सी

    भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल से दर्शकों को हंसाने के बाद अक्षय कुमार एक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम हैवान (Haiwaan) है। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इस मूवी में दूसरे लीड एक्टर सैफ अली खान हैं। 11 सितंबर 2026 को हैवान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- मोटापे की वजह से मिली थी Akshay Kumar की 5 साल पुरानी फिल्म, अंजलि आनंद का छलका दर्द