विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic के बाद बॉक्स ऑफिस पर भरपाई करेंगे यश, 3 अपकमिंग मूवीज से मचाएंगे धमाल

Updated: Mon, 31 Aug 2026 10:46 AM (IST)

साउथ फिल्म अभिनेता यश टॉक्सिक मूवी के बाद आने वाले समय में इन तीन मूवीज में नजर आएंगे।

यश की अपकमिंग मूवीज (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

यश की अपकमिंग मूवीज (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. टॉक्सिक के बाद यश का होगा कमबैक

  2. इन तीन मूवीज से उड़ाएंगे गर्दा

  3. लिस्ट में शामिल एक बड़ी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर जितनी अधिक हाइप थी, उसकी तुलना में उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल दिखाने में सफल नहीं हुई है। रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर यश ने अपने स्टारडम की छाप छोड़ी, लेकिन खराब कहानी ने टॉक्सिक का बंटाधार करा दिया। 

अब यश की अपकमिंग फिल्मों के लेकर सिनेमाई जगत में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी 3 मूवीज (Yash Upcoming Movies) होंगी, जिनकी बदौलत यश बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की भरपाई करेंगे। 

यश की अपकमिंग मूवीज

निर्देशक गीत मोहनदास की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके चलते एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक के बाद चमकी Kiara Advani की किस्मत, हाथ लगा 10 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का सीक्वल?

toxic worldwide collection day 4

अब यश (Yash) की आने वाली फिल्मों पर सबकी नजरें हैं और माना जा रहा है कि उनके जरिए ही कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार सही मायने में कमबैक करेंगे। टॉक्सिक के बाद गौर किया जाए यश की आने वाली तीन फिल्मों के नाम की तरफ तो उसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

  1. रामायाण पार्ट-1 (Ramayana Part-1)

  2. रामायण पार्ट-2 (Ramayana Part-2)

  3. केजीएफ चैप्टर 3- (KGF Chapter-3)

निर्देशक नितेशी तिवारी की रामायण में यश रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और इस माइथोलॉजिकल फिल्म फ्रेंचाइजी की रिलीज डेट भी आउट हो चुकी है।

yash upcoming movies (2)

जिसके आधार पर रामायण पार्ट-1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दीवाली पर आएगा। इसके अलावा निर्देशक प्रशांत नील की केजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होने अभी बाकी है। 

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी टॉक्सिक

केजीएफ चैप्टर 2 की अपार सफलता के करीब 4 साल बाद यश ने टॉक्सिक के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक किया। जिस तरह से फैंस के बीच इस मूवी को लेकर क्रेज देखने को मिला, उसकी तुलना में टॉक्सिक की कहानी बेहद लचर निकली और मूवी दर्सकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। जिसकी वजह से टॉक्सिक पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के 'किंग' बने Yash, दुनियाभर में बजा Toxic की कमाई का डंका