Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: 100 करोड़ क्लब में सिर्फ 3 Hollywood फिल्में, सुपरहीरोज का निकला दम, फ्रेंचाइजी का दबदबा

Year Ender 2023 Hollywood Box Office यह साल बॉलीवुड के नाम रहा। 2022 के मुकाबले इस बार हॉलीवुड फिल्मों को कम सफलता मिली। पिछले साल जहां अवतार- द वे ऑफ वॉटर ने 378 करोड़ का नेट कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया था इस बार सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ओपेनहाइमर बनी जिसने सिर्फ 129 करोड़ ही हासिल किया। फर्क साफ है।

By Manoj Vashisth Edited By: Manoj Vashisth Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:06 PM (IST)
Hero Image
2023 की टॉप 10 हॉलीवुड फिल्में। फोटो- एक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2023 बॉलीवुड के लिए जहां शानदार रहा, वहीं हॉलीवुड फिल्मों के लिए ये साल ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ। हर साल की तरह इस बार भी तकरीबन सभी बड़ी हॉलीवुड फिल्में यहां रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ ही असर छोड़ने में सफल रहीं।

2022 के मुकाबले इस बार अधिकतम कलेक्शन भी काफी कम रहा। सिर्फ 3 फिल्में ही 100 करोड़ के पार निकल सकीं। ज्यादातर फ्रेंचाइजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर रहीं। वहीं, सुपरहीरो फिल्में भी दर्शकों के लिए तरसती रहीं। 

TOP 10 Hollywood Movies In 2023

अगर टॉप 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की बात करें तो पहले नम्बर पर क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर है, जिसने 129 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया। यह फिजिसिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है, जिन्होंने एटॉमिक बम बनाया था।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023- जवान ने किया धमाका, तो एनिमल भी करती गयी शिकार, 2023 में वर्ल्डवाइड इन 10 फिल्मों का बजा डंका

फिल्म नेट कलेक्शन
1 ओपेनहाइमर 129 करोड़
2 मिशन इम्पोसिबल 120 करोड़
3 फास्ट एक्स 108 करोड़
4 जॉन विक 4 53.50 करोड़
5 गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी 53 करोड़
6 बार्बी 45 करोड़
7 स्पाइडरमैन एक्रॉस द वर्स 44.85 करोड़
8 द नन 2 44.49 करोड़
9 एंटमैन एंड द वास्प 44 करोड़
10 ईविल डेड राइज 36.50 करोड़

टॉम क्रूज की एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इम्पोसिबल की सातवीं फिल्म डेड रेकनिंग पार्ट-1 ने 120 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की दसवीं फिल्म फास्ट एक्स ने 108 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

नम्बर 3 के बाद सभी फिल्में 36 से 54 करोड़ के बीच सिमट गई हैं। इससे जाहिर है कि हॉलीवुड को इस साल भारतीय दर्शकों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा

गौर करने वाली बात यह भी है कि टॉप 10 कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से 8 फ्रेंचाइजी हैं, जबकि सिर्फ दो ओपेनहाइमर और बार्बी स्टैंड एलोन फिल्में हैं।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023- देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में 3 शाह रुख की, 'टाइगर 3' पर भारी 'एनिमल'

इस लिस्ट के अलावा इनसाइडियस- द रेड डोर (17 करोड़), एक्वामैन 2 (15.24 करोड़), ट्रांसफॉर्मर्स- राइज ऑफ द बीस्ट्स (28.06 करोड़), मेग 3 ट्रेंच (20.45 करोड़) और इंडियाना जोन्स- द डायल ऑफ डेस्टिनी (9.29 करोड़) अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। हालांकि, एक्वामैन 2 को अभी रिलीज हुए एक हफ्ता ही हुआ है। फिल्म की कमाई अभी बढ़ सकती है।

फुस्स हुईं सुपरहीरो फिल्में

यह साल हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों के लिए भी अच्छा नहीं रहा। द फ्लैश (29.42 करोड़), द मारवल्स (13.65 करोड़), ब्लू बीटल (6.89 करोड़) जैसी सुपरहीरो फिल्में को दर्शक नहीं मिले। टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया ही शामिल हो सकी।

2022 में 300 करोड़ क्लब में पहुंची हॉलीवुड फिल्म

अगर 2022 से तुलना करें तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार- द वे ऑफ वॉटर थी, जिसने 378 करोड़ का शानदार कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया था। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 130 करोड़ बटोरे थे। थॉर लव एंड थंडर ने भी 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिये थे।