उड़ जाएगी Dhurandhar! आ रही 8500 करोड़ के बजट वाली दुनिया की सबसे महंगी फिल्म, खुला कहानी का राज
एवेंजर्स: डूम्सडे, मार्वल स्टूडियोज की एक महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसका बजट 8500 करोड़ रुपये है। इसका पहला फुल-लेंथ ट्रेलर 16 अप्रैल को सिनेमाकॉन में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) हाल के कुछ सालों में मार्वल स्टूडियोज की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr), क्रिस इवांस (Chris Evans) और क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) सहित एमसीयू के कई जाने-पहचाने चेहरे वापसी करते नजर आएंगे।
एंथनी रूसो और जो रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म निर्माताओं ने पिछले एक साल में चार टीजर जारी किए हैं, जिनसे प्रशंसकों को आने वाली फिल्म की झलक मिली है।
पुराने किरदारों के साथ नए भी हुए शामिल
हालिया खबरों के मुताबिक, फिल्म का पहला फुल-लेंथ ट्रेलर 16 अप्रैल को सिनेमाकॉन में जारी किया जाएगा। डिज्नी इस लॉन्च इवेंट को भव्य तरीके से आयोजित करने जा रहा है, जिसमें फिल्म के कलाकार और निर्माता भी मौजूद रहेंगे। यह फिल्म मार्वल की मल्टीवर्स की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें पुराने किरदारों के साथ-साथ नए चेहरे और रोमांचक एक्शन का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा।
-1776266501236.jpg)
यह भी पढ़ें- कोई मिल गया... की कॉपी निकली Project Hail Mary, हॉलीवुड की पीक डिटेलिंग की पकड़ी गई चोरी
टीजर ने जगाई उत्सुकता
पहले दिखाए गए टीजर ने शुरुआत में ही कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के संकेत देकर उत्साह दोगुना कर दिया है। क्रिस इवांस कैप्टन अमेरिका के रूप में अपनी भूमिका में वापसी करते नजर आ रहे हैं, वहीं थोर की वापसी का भी संकेत दिया गया है। एक्स-मेन को रहस्यमय शक्तियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, साथ ही वाकांडा और तलोकान के अंडरवाटर किंगडम को मंडराते खतरों का सामना करना पड़ेगा।
-1776266518687.jpg)
एवेंजर्स: डूम्सडे के साथ-साथ, डिज्नी अपनी अन्य प्रमुख फिल्मों, जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) और द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू (The Mandalorian & Grogu) का भी प्रमोशन कर सकती है। मार्वल की यह मचअवेटेड फिल्म इस साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म का बजट 8500 करोड़ बताया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।