विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेडन पेनेटिएर के निधन के बाद फिर छिड़ी बाल कलाकारों और नशे की लत पर बहस, कम उम्र की शोहरत बनी जी का जंजाल

Updated: Fri, 28 Aug 2026 09:32 PM (IST)

अभिनेत्री हेडन पेनेटिएर की मौत ने हॉलीवुड में बाल कलाकारों और नशे की लत पर फिर से बहस छेड़ दी है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड और नशे की समस्या का इतिहास बहुत पुराना है। यह इंडस्ट्री में लंबे समय से चला आ रहा है। कई बार अत्यधिक प्रसिद्धि, काम के लंबे घंटे और हमेशा चर्चा में रहने का दबाव के कारण लोग इस ओर झुक जाते हैं और नशे में सुकून ढूंढ़ते हैं।

हॉलीवुड में भी ऐसा एक कल्चर है जहां कम उम्र में मिली शोहरत पाने वाले कई पूर्व बाल कलाकार आगे चलकर नशे और मानसिक समस्याओं से भी जूझते दिखे हैं।

छोटी उम्र से लग जाती है नशे की लत

कुछ हफ्ते पहले 36 साल की उम्र में हुई अभिनेत्री हेडन पेनेटिएर की मौत ने इस मामले में एक बार फिर से बहस छेड़ दी है। पेनेटिएर ने बेहद कम उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी और हीरोज जैसी लोकप्रिय सीरीज से दुनिया भर में पहचान बनाई।। बाद में वे अफीम और शराब के नशे की लत में पड़ गईं।

Holly (2)

बता दें कि हेडन पेनेटिएर ऐसी अकेली हॉलीवुड बाल कलाकार नहीं हैं जो बड़े होकर नशे की लत का शिकार हुईं। मैकॉले कल्किन, डेमी लोवाटो जैसे कई कलाकारों ने नशे या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को स्वीकार किया है।

9 साल की उम्र से शराब पीती हैं ड्रयू बैरीमोर

'होम अलोन' फिल्म के मुख्य बाल कलाकार मैकाले कल्किन एक समय नशे के आदी हो गए थे। हालांकि बाद में समय रहते उन्होंने इस लत पर काबू पा लिया और अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। इसके अलावा 7 साल की उम्र में फिल्म ई.टी से स्टार बनी ड्रयू बैरीमोर का भी यही हाल था। उन्होंने बताया कि 9 साल में शराब पीना शुरू किया और 12 साल तक पहुंचते-पहुंचते मारिजुआना और कोकीन लेने लगी थीं।

Holly (1)

अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक इन चाइल्ड आर्टिस्ट को कम उम्र में ही ऑडिशन, कैमरा, सोशल मीडिया, पैसा और लाखों लोगों की निगाहों का सामना करना पड़ता है। स्टारडम उनकी पहचान का हिस्सा बन जाता और वो हमेशा लाइम लाइट में रहना पसंद करते हैं। जब उन लोगों को ये चीजें नहीं मिलती हैं तो वे नशे के आदी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 48 घंटे में फैंस को दूसरा झटका, Optimus Prime की दमदार आवाज बने Peter Cullen का निधन; परिवार ने शेयर की खबर

यह भी पढ़ें- गरीबी में बीता बचपन, हुनर से बनी 'कंट्री' गायिका, यादगार है Dolly Parton का 6 दशक करियर