विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

48 घंटे में फैंस को दूसरा झटका, Optimus Prime की दमदार आवाज बने Peter Cullen का निधन; परिवार ने शेयर की खबर

Updated: Fri, 28 Aug 2026 09:16 AM (IST)

ट्रांसफॉर्मस में  'ऑप्टिमस प्राइम' की आइकॉनिक आवाज बने पीटर कुलैन का 85 साल में निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की जानकारी उनके परिवार ने शेयर की।

पीटर कुलैन का हुआ निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

पीटर कुलैन का हुआ निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पीटर कुलेन का 85 की उम्र में हुआ निधन 

  2. लॉस एंजेलिस स्थित घर पर एक्टर ने ली आखिरी सांस 

  3. 'विनी द पूह' में इयोर सहित कई किरदारों को दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड से पिछले 48 घंटों में दो ऐसी बुरी खबर सुनने को मिली, जिसने फैंस को अंदर से तोड़ दिया। एक तरफ जहां फैंस ने 80 साल के दिग्गज अभिनेता टिम करी को खो दिया, तो वहीं ट्रांसफॉर्मर के मुख्य किरदार ऑप्टिमस प्राइम की आवाज बने कैनेडियन-अमेरिकन एक्टर पीटर कुलेन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।

पीटर के परिवार ने दी निधन की जानकारी

दिग्गज अभिनेता पीटर कुलैन के निधन की खबर को उनके एजेंट केविन मोटली ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कन्फर्म किया है। बयान जारी करते हुए पीटर के परिवार ने बताया कि अभिनेता का निधन उनके लॉस एंजेलिस घर पर हुआ। फैमिली मेंबर्स ने कहा, "पीटर कुलैन का निधन शांति से हुआ। अंतिम समय में अभिनेता का परिवार उनके साथ ही था। वह अपने सभी दोस्तों और दुनियाभर के फैंस के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।"

पीटर कुलैन के परिवार ने कहा, "उनका परिवार सभी से यह अनुरोध करता है कि आप अपने समुदाय की सेवा करके दूसरों का मार्गदशन करें।ईमानदारी और निष्ठा के साथ करके उनकी शानदार विरासत का सम्मान करें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जेंटल होने के लिए भी स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है।"

Untitled design (84)

नेशनल थिएटर स्कूल से पूरी की ग्रेजुएशन

पीटर कुलैन के निधन का कारण सामने नहीं आया है। अभिनेता के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 1963 में कनाडा के नेशनल स्कूल ऑफ थिएटर से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उसके बाद साल 1967 से 1968 तक अभिनेता ने समोथर्स ब्रदर्स कॉमेडी ऑवर्स के अनांउन्सर के रूप में काम किया। उन्हें 1984 की एनिमिटेड सीरीज 'ट्रांसफॉर्मर' में 'ऑप्टिमस की आवाज के लिए जाना जाता है।

Screenshot 2026-08-28 090726

साल 2007 से 2023 तक अभिनेता ने हॉलीवुड की लाइव-एक्शन फिल्मों में भी इस भूमिका को निभाया।उन्होंने इनविंसिबल, वोल्टरॉन और विनी द पूह फिल्मों में इयोर के किरदार के लिए भी आवाज दी। पीटर ने अपने करियर में माइट मैन एंड यक, स्कूबीडू एंड स्क्रैपी डू, स्पाइडर मैन एंड अमेजिंग फ्रेंड्स जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया। 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले Orlando Bloom ने छोड़ी फिल्म; क्रू मेंबर्स में नाराजगी

यह भी पढ़ें- दुनिया बचाने लौटेगी एवेंजर्स की 'फौज', री-रिलीज होगा Avengers Endgame का नया वर्जन, धांसू ट्रेलर आउट