The Odyssey के रास्ते में कांटे बिछाने आ रही टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day, शुरू हुई एडवांस बुकिंग
टॉम हॉलैंड और जेंडया अभिनीत 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की एडवांस बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो गई है। इसे देखते हुए टिकट्स की कीमतों को भी बढ़ा दिया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेन्डया (Zendya) की मच अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider- Man: Brand New Day) की एडवांस बुकिंग अब पूरे भारत में शुरू हो गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस इसके लिए तेजी से प्रीमियम फॉर्मेट वाली स्क्रीनिंग के टिकट बुक कर रहे हैं।
मुंबई में बिक रही सबसे महंगी टिकट
वहीं टिकट की कीमतें भी काफी बढ़ी हुई हैं। मुंबई में टिकट की कीमतें टैक्स मिलाकर 2,690 रुपये तक पहुंच गई हैं। अभी सबसे महंगा टिकट बांद्रा के 'मेसन INOX: जियो वर्ल्ड प्लाजा' में 3D स्क्रीनिंग के लिए उपलब्ध है। शहर के कई अन्य मल्टीप्लेक्स में भी प्रीमियम शो की कीमतें 1500 रुपये से ज्यादा हैं।
फिल्म मेकर्स ने बताया है कि प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (PLF) और 4DX स्क्रीनिंग को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती मांग को देखते हुए,अब देश भर के सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह फिल्म भारत में इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज में से एक बनकर उभर रही है और इसके प्रीमियम शो की टिकटें तेजी से बिक रही हैं।
View this post on Instagram
पीटर पार्कर की वापसी को लेकर एक्साइटेट हैं फैंस
फैंस सबसे ज्यादा टॉम हॉलैंड को पीटर पार्कर (Peter Parker) के तौर पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसके अलावा मूवी अपने नए क्रिएटिव डायरेक्टर को लेकर भी चर्चा में है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर की कमान संभाल रहे हैं। इससे उनके चहेते सुपरहीरो की कहानी को एक नया नजरिया मिलेगा।
इस फ़िल्म में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक के साथ स्पाइडर-मैन के तौर पर अपनी भूमिका दोहराते नज़र आएंगे। पिछली फ़िल्मों की सफलता के बाद, मशहूर मार्वल सुपरहीरो के तौर पर हॉलैंड की यह चौथी सोलो फिल्म होगी। वहीं इस बीच क्रिस्टोफर नोलान की द ओडिसी ने पहले ही भारत में अपना जबरदस्त क्रेज बना रखा है।
खबरें और भी
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में टॉम हॉलैंड और जेंडया के अलावा जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक अपनी भूमिका दोहराते नजर आएंगे। पिछली फिल्मों की सफलता के बाद, मशहूर मार्वल सुपरहीरो के तौर पर हॉलैंड की यह चौथी सोलो फिल्म होगी। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं।