Trending

    'रातोंरात एक नई सरकार...', ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'तेहरान' एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:33 PM (IST)

    US-Israel Attack Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बीच एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ईर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एलनाज नोरौजी ने बयां किया था ईरानी लोगों का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट इस वक्त जंग बिगुल बजा हुआ है, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोला है। इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। इसी बीच हाल ही में ईरान की रहने वाली एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक एलनाज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने ईरान के लोगों पर किए गए जुल्मों पर अपना दर्द बयां किया था।

    एक्ट्रेस ने बयां किया था ईरानी लोगों का दर्द

    एलनाज नोरौजी ने भारत का जिक्र करते हुए कहा था कि ईरान उतना ही डाइवर्स था, जितना भारत है। मगर एक रात सब बदल गया। एलनाज ने वीडियो में कहा था, "आज कल्पना करें भारत। इतना डाइवर्स, इतना जिंदादिल, अलग-अलग धर्म, अलग-अलग भाषाएँ, अलग-अलग तरह के जीवन, सब एक साथ रहते हैं- हिंदू, ईसाई, मुस्लिम, सिख, जैन, पारसी।"

    नई सरकार से बद्तर हुए थे ईरान के हालात?

    एलनाज ने आगे कहा था, "एक दिन, रातोंरात एक नई सरकार आती है और कहती है, आज से इस खूबसूरत, डाइवर्स वाले देश में सिर्फ एक धर्म की इजाजत है। आप या तो इस धर्म को मानें या आपको सजा मिलेगी। सोचिए वे आपके कपड़ों, आपकी आवाज को कंट्रोल करना शुरू कर दें, आपकी आजादी चली जाए।"

    यह भी पढ़ें- दुबई में धमाकों की आवाज से हिला Vishnu Manchu का घर, डरी 7 साल की बेटी; US-Iran Conflict के बीच वीडियो जारी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

    एलनाज ने कहा था, "यह कोई मिसाल नहीं है। यह कोई बढ़ा-चढ़ाकर कही बात नहीं है। ईरान और ईरानियों के साथ ठीक यही हुआ है। ईरान उतना ही डाइवर्स, कल्चरल और जिंदादिल था, जितना भारत। लोग यह नहीं चाहते थे। ईरानी यह नहीं चाहते थे। जितना आप अपने देश या अपने लोगों के लिए यह नहीं चाहेंगे।"

    क्यों ईरानी सरकार के खिलाफ थीं एलनाज?

    बता दें कि ईरान में 'हिजाब विवाद' और 'नैतिकता पुलिस' (Morality Police) के खिलाफ एलनाज कई बार अपनी आवाज उठा चुकी थीं। 

    कौन हैं एलनाज नोरौजी?

    ईरान की रहने वालीं एलनाज जानी-मानी अदाकारा हैं जिन्हें 'तेहरान' सीरीज से पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने अपना करियर पाकिस्तानी फिल्म मान जाओ ना से शुरू किया था और इसके बाद वह बॉलीवुड में आईं। एलनाज का भारतीय इंडस्ट्री में डेब्यू 'सैक्रेड गेम्स' से हुआ। जबकि फिल्मों में उन्होंने 'हैलो चार्ली' से डेब्यू किया।

    Elnaaz

    पिछले साल वह जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' और 'मस्ती 4' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। हाल ही में एलनाज अक्षय कुमार के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' में नजर आई थीं। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।

    यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव, दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, PM मोदी से कहा- 'घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा'