विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वो मनहूस फिल्म जिसे देख हुए औरतों के मिसकैरेज, गई 20 लोगों की जान; शापित मूवी की खौफनाक है कहानी; OTT पर मौजूद

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:21 PM (IST)

53 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे दुनिया की सबसे मनहूस फिल्म कहा जाता है। जिसको देखते ...और पढ़ें

53 साल पहले थिएटर्स में आई थी सबसे शापित फिल्म/ फोटो-Imdb

53 साल पहले थिएटर्स में आई थी सबसे शापित फिल्म/ फोटो-Imdb

HighLights

  1. 53 साल पहले रिलीज हुई सदी की सबसे मनहूस फिल्म

  2. थिएटर्स के अंदर से बाहर आती थी लोगों की चीखें

  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी हो-एक्शन हो या फिर हॉरर, फिल्में आमतौर पर लोगों के मंनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई फिल्म लोगों की मौत का कारण बन जाएगी? 53 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे आज भी दुनिया की सबसे शापित फिल्म कहा जाता है।

इस फिल्म की मेकिंग के दौरान न बड़े-बड़े हादसे हुए, बल्कि रिलीज के साथ ही थिएटर्स के बाहर एंबुलेस लगा दिए गए। कौन सी थी दुनिया की सबसे मनहूस फिल्म, नीचे पढ़ें फिल्म से जुड़ा किस्सा।

मनहूस फिल्म के सेट पर पहले ही दिन लगी थी आग

53 साल बाद भी लोगों को डराने वाली जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1973 में 'द एक्जोरसिस्ट' है, जो 20वीं सदी की दुनिया की सबसे हॉरर क्लासिक फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 1969 में लिखी गई विलियम फ्रीडकीन की नॉवेल पर बेस्ड थी, जिसका सेम नेम था। ये नॉवेल उस टाइम इतनी ज्यादा चर्चा में आई कि वॉर्नर ब्रदर्स ने मूवी के राइट्स खरीदकर इसपर फिल्म बनाने का निर्णय लिया।

हालांकि, जिसे भी उन्होंने यह फिल्म ऑफर की उस डायरेक्टर ने साफ-साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद फिल्म को विलियम ने ही डायरेक्ट किया। 1973 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन शूट के पहले ही दिन फिल्म के सेट पर आग लग गई और हादसे में 9 लोगों की मोत हो गई। हालांकि, फिल्म के मेकर्स हैरान तब हुए जब फिल्म का पूरा सेट जल गया, लेकिन उस कमरे में चिंगारी तक नहीं उठी जिसमें भूत वाले सीन फिल्माए जा रहे थे।

Screenshot 2026-09-11 151623

एक-एक करके फिल्म से जुड़े क्रू मेंबर्स के करीबियों की हुई मौत

सेट के जलने की वजह से छह हफ्तों तक मूवी की शूटिंग रुकी रही, लेकिन हादसे होते रहे। फिल्म में बर्क डेगिनसन का रोल निभाने वाले जैक मैग्रोन से लेकर मालिया रोज का निधन हो गया। द एक्जोरसिस्ट में मुख्य किरदार निभाने वालीं लिंड़ा ब्लेयर, मैक्स फोरसायडो और कई क्रू मेंबर्स से जुड़े लोगों के परिवार वालों की डेथ हो गई। एक-एक करके 11 लोग इस फिल्म की रिलीज से पहले ही मारे गए, जिसके बाद इसे दुनिया की सबसे शापित फिल्म का टैग मिल गया।

फिल्म देखते हुए प्रेग्नेंट महिलाओं का हुआ मिसकैरिज

1973 में जब द एक्जोरसिस्ट की स्क्रीनिंग हुई और फिल्म को देखने समीक्षक आए, तो वह डरावने सींस को छोड़ भाग गए। शापित मूवी को उस दौर में सिर्फ 24 थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ और किस्से उस दौर में इतने ज्यादा सामने आए कि हादसों के बावजूद लोग सुबह 4 बजे से फिल्म की टिकट के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। यहां तक कि पुलिस भी लोगों को काबू करने में उस समय पर असफल रही और काफी दंगे हुए

Screenshot 2026-09-11 151521

जो भी ऑडियंस थिएटर्स में जाकर शापित फिल्म द एक्जोरसिस्ट देख रही थी, उनकी चीखें बाहर तक सुनाई दे रही थी। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को देखते हुए कई लोगों को हार्ट अटैक आए, यहां तक की प्रेग्नेंट महिलाओं का मिसकैरिज हो गया। हादसे इतने ज्यादा बढ़ रहे थे कि थिएटर्स के बाहर पुलिस वैन के साथ-साथ एंबुलेंस भी लगवा दी गईं। द एक्जोरसिस्ट को देखकर कई लोगों की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें चर्च जाकर पादरी की मदद लेनी पड़ी।

फ्रीडकीन ने खुद सुनाया था आंखो देखा हाल

द एक्जोरसिस्ट की कहानी लिखने वाले विलियम फ्रीडकीन ने हॉरर मैगजीन कॉसल ऑफ फ्रेंकस्टिन को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जादू टोने जैसी चीजों में वैसे तो यकीन नहीं करते, लेकिन इस फिल्म के सेट पर जो भी हादसे हुए उससे उनका नजरिया बदल गया। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 119 रूपीज रेंटेंड में मौजूद है।

 

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी को मनाने के लिए Amitabh Bachchan ने ट्रक भरकर भेजे थे फूल, एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी थी बिग बी की फिल्म

यह भी पढ़ें- 'धुनुची डांस के दौरान जलता कोयला...', The Revolutionaries के लिए Pratibha Ranta ने की थी खास तैयारियां