The Odyssey X Review: रोंगटे खड़े कर देते हैं 'द ओडिसी' के सीन्स, फिल्म देख हैरान हुई ऑडियंस; पढ़ें एक्स रिव्यू
The Odyssey X Review: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी देखकर ऑडियंस कैसा रिएक्शन दे रही है, जानिए इस बारे में... ...और पढ़ें

द ओडिसी पर ऑडियंस का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को लेकर दुनियाभर में चर्चे हैं। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को प्रीमियर किए जाने के बाद आखिरकार 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
प्राचीन यूनानी कवि होमर के महाकाव्य 'ओडिसी' पर आधारित 'द ओडिसी' का लेखन और निर्देशन क्रिस्टोफर ने किया है। फिल्म में ओडिसियस की भूमिका मैट डेमन निभा रहे हैं, जबकि टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे दिग्गज सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।
इस फिल्म का ग्लोबल लेवल पर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब चूंकि फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि ऑडियंस इसे देखकर कैसा रिएक्शन दे रही है।
निर्देशन-म्यूजिक और एक्टिंग लाजवाब
एक यूजर ने लिखा, "द ओडिसी एक ज़बरदस्त और शानदार फिल्म है। यह फिल्म इंसान और ओडिसियस की कमियों की गहराई में जाती है। नोलन ने इस कहानी को बहुत ही बेहतरीन ढंग से डायरेक्ट किया है। यह कहानी डरावनी, दिल दहलाने वाली और धीरे-धीरे और भी ज्यादा इमोशनल होती जाती है। हर मोड़ पर शानदार एक्टिंग और बेहतरीन म्यूजिक ने इसे और भी खास बना दिया है।"
#TheOdyssey is extraordinarily EPIC. A grand film that dives deep into the flaws of Man and of Odysseus as Nolan masterfully directs this tale that's horrifying, harrowing, and increasingly emotional. Propelled by incredible performances at every turn and an impeccable score 👏👏 https://t.co/JVWcmNic0d
— Evan (@HarrisHarrisev9) July 17, 2026
हॉरर फिल्म जैसे हैं कुछ सीन्स
एक और यूजर ने इस फिल्म को टेक्निकली सबसे बेहतरीन फिल्म बताई। साथ ही कहा कि शुरू के 30 मिनट फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, लेकिन एक बार जब ऑडिसियस की वापसी का सफर शुरू होता है तो फिल्म बहुत रोमांचक हो जाती है।
दर्शक ने कहा, "कुछ सीन सच में हॉरर फिल्म जैसे लगते हैं, जबकि कुछ सीन एक प्रॉपर कमर्शियल फिल्म की तरह आगे बढ़ते हैं। फिल्म का आखिरी हिस्सा सभी चीजों को शानदार ढंग से जोड़ता है। बेशक, यह कभी-कभी धीमी लगती है और इसमें लगातार एक्शन नहीं होता, लेकिन यह शुरू से आखिर तक दिलचस्प बनी रहती है।"
खबरें और भी
#TheOdyssey Technically Brilliant, A True Cinematic Experience!
— Venky Reviews (@venkyreviews) July 17, 2026
The first 30 minutes takes time to get going, but once Odysseus’ journey back begins, the film is exhilarating. Some sequences genuinely feel like a horror movie, while others play out like a proper commercial film.…
क्या है फिल्म की खामियां?
यूजर ने बताया कि तकनीक बहुत जबरदस्त हैं और विजुअल्स को भी बहुत खूबसूरत ढंग से पेश किया गया है। हालांकि, फिल्म में कुछ खामियां भी हैं। यूजर ने कहा कि कभी-कभी डायलॉग समझना मुश्किल होता है, कुछ किरदारों के साथ इमोशनल जुड़ाव पूरी तरह नहीं बन पाता, और शुरुआत में फ़िल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी है।
शानदार हैं फिल्म के विजुअल्स
एक यूजर ने कहा, "इतने सालों में मैंने एक बात सीखी है कि क्रिस्टोफर नोलन के खिलाफ कभी दांव मत लगाओ। 'द ओडिसी' वैसी ही है जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं और सच कहूं तो उससे भी कहीं बेहतर। इसका स्केल बहुत बड़ा है, विजुअल्स शानदार हैं, सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं और हर एक्टर ने बेहतरीन काम किया है।
The Odyssey Review🎥
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 17, 2026
One thing I’ve learned over the years never bet against Christopher Nolan. 🤯
The Odyssey is everything you expect from him and somehow even better. The scale is massive, the visuals are breathtaking, the scenes will gives you goosebumps, and every actor… https://t.co/z1qeAXYNqt pic.twitter.com/HW3wjOSyh5
थिएटर से निकलते समय मैं बस हैरान रह गया। यह नोलन की बेहतरीन फिल्मों में से एक ही नहीं, बल्कि शायद उनका सबसे शानदार काम है। बेहतरीन सिनेमा।"
यह भी पढ़ें- The Odyssey के दीवाने हुए टॉम क्रूज, 'स्टंट किंग' के रिव्यू पर लोग बोले- चट्टानों से कूदने वाले...