Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 साल का डायरेक्टर बना Box Office किंग, कौन है 1200 करोड़ी Thriller का मास्टरमाइंड?  

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:23 AM (IST)

    18 साल की उम्र में घर छोड़कर अपने सपनों का पीछा करने वाले इस 26 साल के डायरेक्टर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कौन है ये 26 साल का डायरेक्टर?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी सिनेमा की दुनिया में कोई ऐसा नया नाम सामने आता है, जो अपने टैलेंट से हर किसी को हैरान कर देता है। इस समय, सभी की निगाहें 26 साल के शानदार फिल्ममेकर की तरफ है जिनकी फिल्म इस वक्त दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

    इस फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं फिल्म को बड़ों से लेकर बूढ़ों तक सब पसंद कर रहे हैं।

    26 साल के डायरेक्टर किया धमाल

    26 साल के इस डायरेक्टर का नाम है- करी बार्कर (Curry Barker) जिन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Phychological Thriller) फिल्म 'ऑब्सेशन' का निर्देशन किया है। यह जबरदस्त निर्देशक बहुत कम उम्र में ही दर्शकों और समीक्षकों, दोनों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं, और इसी वजह से वे तेजी से हर तरफ़ चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं।

    barker (2)

    यह भी पढ़ें- 'ज्यादातर नाबालिग...' चुपचाप A-रेटेड हॉलीवुड फिल्म 'Obsession' देख रहे बच्चे, फिल्ममेकर संजय गुप्ता का बड़ा दावा

    कौन हैं 'Obsession' के डायरेक्टर करी बार्कर ?

    26 साल के अमेरिकी फिल्ममेकर, YouTuber, कॉमेडियन और एक्टर 2026 में हॉलीवुड की सबसे बड़ी सफलता की कहानी बन गए हैं। अलबामा के रहने वाले इस युवा फिल्ममेकर को बचपन से ही हॉरर फिल्मों में दिलचस्पी थी। एक्टिंग करने का सपना लेकर, उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और लॉस एंजिल्स में न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी के कैंपस में पढ़ाई करने चले गए।

    barker

    कैसे आया Obsession का आइडिया?

    साल 2023 में, फिल्म प्रोड्यूसर जेम्स हैरिस ने बार्कर से कहा कि वह उनकी हॉरर शॉर्ट फिल्म 'The Chair' को एक फीचर फिल्म में बदलना चाहते हैं। तभी उन्होंने अपनी 2025 की फिल्म 'Obsession' का आइडिया उन्हें बताया। पारंपरिक सिनेमा में धूम मचाने से पहले, बार्कर ने अपने क्रिएटिव पार्टनर कूपर टॉमलिंसन के साथ मिलकर YouTube पर बहुत बड़ी डिजिटल फैन फॉलोइंग बनाई थी।

    खबरें और भी

    barker (5)

    दोनों ने मिलकर एक लोकप्रिय स्केच कॉमेडी चैनल 'that's a bad idea' चलाया, जिसके 1.2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने अपने चैनल का इस्तेमाल अपनी लेखन, निर्देशन और एडिटिंग प्रतिभा दिखाने के लिए किया, और कई वायरल शॉर्ट हॉरर फिल्में और स्केच रिलीज किए।

    barker (6)

    हालांकि बार्कर ने 2024 में कम बजट वाली फिल्म 'Milk and Serial' से फीचर फिल्म निर्देशन में कदम रखा था, लेकिन उनकी हालिया साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर 'Obsession' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। रिलीज़ के कुछ ही हफ्तों के अंदर इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, और अपने बजट से 100 गुना से भी ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न दिया।

    'Obsession' की जबरदस्त सफलता के बाद, बार्कर तेजी से इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा मांग वाले हॉरर डायरेक्टर में से एक बन गए हैं; खबरों के मुताबिक, उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स और भविष्य की फिल्में पाइपलाइन में हैं।

    यह भी पढ़ें- खर्च 9 करोड़, कमाई 1400 करोड़... लो बजट की Horror Film ने दुनियाभर में काटा गदर; हॉलीवुड पर भारी पड़ा यूट्यूबर