विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान के शो में बढ़ेगा ड्रामा! Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगे आमिर खान के छोटे भाई फैसल?

Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:42 PM (IST)

आमिर खान के भाई फैसल खान के सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की खबरें हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के सबसे विवादित टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा तेज है। वहीं धीरे-धीरे कंटेस्टेंट के नाम भी आना शुरू हो गए हैं।

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान बिग बॉस 20 में एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो सकते हैं। इस सीजन में सुपरस्टार सलमान खान लगातार 16वीं बार शो के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं।

इन सितारों के भाई-बहन भी आ चुके हैं नजर

बिग बॉस 20 के प्रतियोगियों से जुड़ी ताजा खबरों के अनुसार, फैसल इस रियलिटी शो में प्रवेश करेंगे। इस तरह फैसल का नाम उन मशहूर सितारों के भाई-बहनों की सूची में शामिल हो जाएगा जो पहले इस शो में आ चुके हैं। फैसल से पहले शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और फराह खान के भाई साजिद खान पिछले सीजन में इस शो में आ चुके हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Faissal Khan (@faissal.khan)

फैसल का बिग बॉस में एंट्री उनके परिवार, विशेषकर आमिर खान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण बेहद चर्चित है। सलमान खान को आमिर खान का भी अच्छा दोस्त माना जाता है ऐसे में फैसली की शो में भागीदारी लोगों के लिए उत्सुकता का केंद्र रहेगी। फैसल इससे पहले भी अपने परिवार के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं जबकि खान परिवार ने इस पर हमेशा चुप्पी साधे रखी। यही स्थिति अब शो में ड्रामा क्रिएट करने के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती है।

पहले भी किया जा चुका है अप्रोच

बता दें कि फैसल को 2022 में भी बिग बॉस 16 का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अगर वह बिग बॉस 20 में प्रवेश करते हैं, तो यह किसी रियलिटी टेलीविजन शो में उनका पहला अनुभव होगा। फैसला खान के बिग बॉस 20 में शामिल होने की ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में आएंगी स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली वायरल गर्ल? दर्शकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के घर में कैद होंगे सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड Lalit Modi? बोले- 'पूछने की जहमत भी नहीं...'