Bigg Boss 20 में आते ही एक्ट्रेस का टूटी शादी पर छलका दर्द! रोते हुए कहा- 'जब भरोसा टूटता...'
कल बिग बॉस का 20वां सीजन (Bigg Boss 20) शुरू हो रहा है। ग्रैंड प्रीमियर से पहले एक कंटेस्टेंट का ...और पढ़ें

बिग बॉस 20 में रो पड़ीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
बिग बॉस 20 में आई चर्चित एक्ट्रेस
तलाक को लेकर बटोरी थी सुर्खियां
भरोसा टूटने पर बयां किया दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को है। इस बार शो में कुल 18 कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं जो बिग बॉस के घर में तबाही मचाएंगे और अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोलेंगे।
प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आ रहे हैं। इनमें से एक प्रोमो एक ऐसी एक्ट्रेस का है जिनका हाल ही में तलाक हुआ है। उन्होंने प्यार में मिले धोखे और भरोसा टूटने पर अपना दर्द बयां किया है।
एक्ट्रेस का पास्ट रिलेशनशिप पर छलका दर्द
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गईं। प्रोमो में एक्ट्रेस ने कहा, "मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। वह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज था। उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया। जब आपका रिश्तों से भरोसा टूटता है तो...।"
🚨 Bigg Boss 20 Contestant Promo No.1 - Guess who’s this Punjabi actress?🤔🤔🤔 Badshah connection? pic.twitter.com/PoRjCskMbK
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 4, 2026
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह प्रोमो सामने आया है, लोग मान रहे हैं कि यह ईशा रिखी (Isha Rikhi) हैं। ईशा रिखी की हाल ही में रैपर बादशाह (Badshah) के साथ शादी टूटी थी।
पांच महीने में ही टूटी थी शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च महीने में गुपचुप तरीके से शादी की थी और यह शादी महज 5 महीने में ही खत्म हो गई। हालांकि, उन्होंने अपने अलग होने का कारण नहीं बताया था। अब अलग होने के बाद ईशा बिग बॉस में आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह बादशाह से अलग होने की वजह बताएंगी।
कौन है बादशाह की पहली पत्नी?
मालूम हो कि ईशा रिखी, बादशाह की दूसरी पत्नी थीं। बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह थीं, जिनसे उनकी 2012 में शादी हुई थी। हालांकि, यह शादी 8 साल बाद खत्म हो गई थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जैसी ग्रेस है।
