विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल बाद क्यों बंद हुआ था CID शो? 'इंस्पेक्टर दया' ने बताई चौंकाने वाली वजह

Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:31 AM (GMT+05:30)

टीवी पर दो दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाला सीआईडी शो क्यों बंद हुआ था, उसकी वजह का खुलासा हो गया है।

क्यों बंद हुआ था सीआईडी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

क्यों बंद हुआ था सीआईडी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 1998 में हुई थी सीआईडी की शुरुआत

  2. छोटे पर्दे का कल्ट धारावाहिक

  3. सीजन 2 भी जल्द ही हुआ खत्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे पुराने शोज रहे हैं, जिनके बारे में आज भी जिक्र किया जाता है। इस मामले में स्पाई थ्रिलर सीरियल सीआईडी (CID) का नाम जरूर लिया जाएगा, जिसने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। 

इसके बावजूद 20 साल के रन के बाद सीआईडी को बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं जब इसका सीजन 2 वापस लौटा तो वह भी एक ही साल चला। इस मामले पर अब सीआईडी के इंस्पेक्टर दया यानी एक्टर दयानंद शेट्टी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

20 साल चला था सीआईडी शो

कुछ धारावाहिकों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग उनके पात्रों और उन पर बने मीम्स के माध्यम से उन्हें याद करते हैं। करीब 20 साल तक लगातार प्रसारित होने वाला धारावाहिक सीआईडी भी उन्हीं में एक है। साल 1998 में शुरू हुआ यह धारावाहिक साल 2018 में बंद किया गया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss की एक्ट्रेस को CID में लाश बनने के लिए मिलते थे 3000 रुपये, बोलीं- 'लोग पहचानते नहीं...'

CID SHOW (1)

उसके बाद साल 2024 में फिर शुरू करके 2025 में बंद कर दिया गया। शो में दया की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी शो बंद होने के पीछे अंदरूनी राजनीति को कारण मानते हैं। इस बारे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया- लोग अभी भी हमें बहुत प्यार करते हैं। लता जी (स्वर कोकिला लता मंगेशकर) भी हमारे शो की बड़ी प्रशंसक थी।

CID SHOW

वो हमें बहुत प्यार करती थी और सपोर्ट भी करती थी। जब शो बंद हुआ तो वो हमारे लिए लड़ी भी थीं। उन्होंने सोनी चैनल के अमेरिका के ऑफिस में फोन करके कहा था कि ये शो मैं देखती हूं, आप लोगों को इससे क्या समस्या है, आप लोग क्यों बंद कर रहे हैं।

क्यों बंद हुआ था शो?

अपार सफलता के बाद बावजूद सीआईडी शो बंद क्यों हुआ। इस सवाल के जवाब पर दयानंद शेट्टी ने कहा- वो आंतरिक राजनीति के कारण बंद हुआ। इसकी शुरुआत साल 2016 से हुई थी। चैनल वालों को हमारा प्रोड्यूसर बदलना था, लेकिन इस पर हम कलाकार तैयार नहीं हुए थे। इस कारण आखिरकार शो बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- 45 दिन तक रोती रही, 3 महीने तक झेला डिप्रेशन, CID से अचानक निकाली गई थी ये एक्ट्रेस