आहट-आपबीती से भी खौफनाक था दूरदर्शन का ये शो, शुरू होते ही छूटते थे लोगों के पसीने; लोगों ने भुला दियो वो किला
दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक में एक ऐसा हॉरर-सस्पेंस थ्रिलर शो आता था, जिसे आज लोग पूरी तरह ...और पढ़ें

दर्शकों ने भुला दिया दूरदर्शन का सुपरहिट हॉरर शो/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
दूरदर्शन पर आया था भारत का पहला हॉरर-सस्पेंस शो
रात को 11 बजे आता था आहट से भी डरावना शो
दूरदर्शन के सुपरहिट शो को भूल चुके हैं लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक के बच्चों के लिए दूरदर्शन अमूल्य था। इस चैनल पर कई शोज ऐसे आते थे, जिनकी कहानियां इतनी पावरफुल थीं कि उसकी यादें आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। हालांकि, कुछ ऐसे सीरियल्स भी हैं, जो उस दौर में तो सुपरहिट थे, लेकिन वक्त बीतने के साथ उनकी यादें धुंधली हो गई हैं।
आज हम आपको दूरदर्शन (Doordarshan Shows) के एक ऐसे ही शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी 80-90 के दौर में बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग थी, लेकिन वक्त के साथ उस सुपरहिट सीरियल को सब भूल गए। कौन सा था वो शो जिसकी शुरुआत आपबीती और आहट से ज्यादा थी डरावनी, पढ़ें पूरी डिटेल्स।
भूतिया किले के इर्द-गिर्द घूमती थी कहानी
दूरदर्शन के जिस पॉपुलर शो की हम बात कर रहे हैं, वह साल 1987 से 1989 तक प्रसारित होता था। ये उस दौर में आहट- आपबीती और फीयर फाइल्स से भी डरावने शो के मामले में आगे था। सीरियल का नाम था 'किले का रहस्य'। शो की कहानी एक गांव में स्थित बहुत पुराने किले की है, जिसे गांववाले शापित मानते हैं। उस किले में सदियों पुराना खजाना जमा है।
खजाने का लालच तो सबको होता है, लेकिन गांववाले उस किले में भूत के डर से नहीं जाते और जो भी भूतिया किले में जाता है, उसकी पीठ पर लाल पंजे के निशान छप जाते थे और उसके बाद उसकी मौत हो जाती थी।

रात को खौफनाक टाइटल सॉन्ग सुन डरने लगे थे लोग
उस दौर के दर्शकों के लिए किले का रहस्य शो का टाइटल ट्रैक उस समय पर बहुत ही खौफनाक था। रात को 11 बजे जब ये शो शुरु होता था तो सब के सब एक ही रूम में इकट्ठा हो जाते थे और पूरे रूम में सन्नाटा छा जाता था। हालांकि, किले का रहस्य का अंत बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं।
शो के अंत में ये कहानी खुलती है कि 'किला' कोई भूतिया या शापित नहीं होता है, बल्कि कुछ शातिर लोग वहां पर गैरकानूनी अड्डा चला रहे हैं और गांववालों को किले के बारे में गलत बताकर वह उन्हें उससे दूर रखना चाहते हैं, जिसकी वजह से गांव के किले में भूत होने की झूठी अफवाह फैलाते हैं।
सीरियल के शुरुआती सॉन्ग्स के अलावा किले पर उड़ता ला दुपट्टा काफी हॉरर था। यह शो दूरदर्शन के सबसे यादगार शोज में से एक था, लेकिन अब दर्शक इसे पूरी तरह से भुला चुके हैं। इसकी तस्वीर से लेकर वीडियो तक मिलना अब मुश्किल है दूरदर्शन के शो किले का रहस्य में अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा और वीरेंद्र सक्सेना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
