टीवी पर डेब्यू करेंगे Govinda, इस रियिलिटी शो को लेकर रेस में आगे 'हीरो नंबर-1' का नाम?
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा का नाम इस वक्त एक रियलिटी शो को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

टीवी पर नजर आएंगे गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रियलिटी शो को लेकर चर्चा में गोविंदा
गोविंदा का नाम इस शो को रेस में आगे
पहली बार टीवी पर काम करेंगे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 के तौर पर गोविंदा (Govinda) को जाना जाता है। बीते दिनों अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर अधिक सुर्खियां बटोरने वाले गोविंदा फिलहाल टीवी पर डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए है।
खबर है कि एक मशहूर रियलिटी शो को लेकर गोविंदा का नाम रेस में आगे चल रहा है और वह इसमें बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सा शो है, जिसमें अभिनेता नजर आ सकते हैं।
रियलिटी शो में दिख सकते हैं गोविंदा
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहने वाले गोविंदा अब छोटे पर्दे पर कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise and Fall 2) को लेकर गोविदां का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि इस रिलयिटी शो के सीजन 2 में अभिनेता कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अमरीश पुरी ने Govinda को सच में मारा था थप्पड़? 37 साल बाद 'खलनायक' के बेटे ने बताई सच्चाई
-1788323386255.webp)
हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं होना बाकी है। लेकिन अगर ऐसा वास्तविक होता है तो यकीनन तौर पर गोविंदा करियर के लिए ये ट्रर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। क्योंकि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में जितनी सेलेब्स नजर आए हैं, उनको इंडस्ट्री में एक तरह कमबैक के लिए दूसरा अवसर मिला है और इसमें उनको कामयाबी भी मिली है।
-1788323414730.webp)
इसी आधार पर राइड एंड फॉल 2 के जरिए गोविंदा की किस्मत भी चमक सकती है। मालूम हो कि राइज एंड फॉल का सीजन 1 बीते साल सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आया था, जिसको टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था, जबकि शो के रनर अप आरुष भोला रहे थे।
गोविंदा की अगली फिल्में
कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपनी दो कमबैक फिल्मों का भी आधिकारिक एलान किया था, जिनमें दुनियादारी और रूपा के नाम शामिल थे। इन दोनों मूवीज का निर्माण भी गोविंदा के होम प्रोडक्शन में होगा, हालांकि, अभी इनकी रिलीज डेट की जानकारी सामने आना बाकी है।
