Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हर को-स्टार संग अफेयर...' Shivangi Joshi पर शिल्पा शिंदे का भद्दा कमेंट, भड़कीं जन्नत जुबैर ने लगाई क्लास

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:59 PM (IST)

    लॉक अप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को लेकर भद्दा कमेंट किया जिसके बाद जन्नत जुबैर ने उनकी क्लास लगाई है। ...और पढ़ें

    शिल्पा शिंदे पर भड़कीं जन्नत जुबैर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    शिल्पा शिंदे पर भड़कीं जन्नत जुबैर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. जन्नत जुबैर ने शिल्पा शिंदे को लगाई क्लास

    2. शिल्पा शिंदे ने शिवांगी को लेकर किया था भद्दा कमेंट

    3. विन्नी अरोड़ा ने भी शिल्पा के कमेंट पर जताई थी नाराजगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह शिवांगी जोशी को लेकर भद्दा कमेंट करके विवादों में आ गईं। 

    दरअसल, शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद जन्नत जुबैर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए। 

    शिवांगी पर शिल्पा का भद्दा कमेंट

    शिल्पा शिंदे ने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत में शिवांगी जोशी की 'वर्जिनिटी' को लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत मासूम हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं।"

    शिवांगी जोशी के अफेयर पर बोलीं शिल्पा

    यही नहीं, शिल्पा शिंदे ने यहां तक कहा कि शिवांगी ने बहुत सारे शोज किए हैं और उनके सभी को-स्टार्स के साथ अफेयर रहे हैं। शिवांगी का मजाक उड़ाने वाली शिल्पा की बात पर श्रेया ठहाके मारकर हंस रही थीं। दोनों को अब सोशल मीडिया पर आलोचना मिल रही है।

    जन्नत जुबैर ने लगाई शिल्पा को क्लास

    शिवांगी जोशी का सपोर्ट करते हुए उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, "यह अजीब बात है कि लोग किसी को ठीक से जाने बिना ही कितनी आसानी से उसके कैरेक्टर के बारे में राय बना लेते हैं। मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं और मुझे पता है कि उसके संस्कार क्या हैं और वह कैसी इंसान हैं।"

    Jannat Zubair

    जन्नत जुबैर ने आगे कहा, "इसीलिए जब उनके बारे में इस तरह बात की जाती है, तो मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। आप किसी से असहमत हो सकते हैं, उनके कामों पर सवाल उठा सकते हैं या आपकी सोच अलग हो सकती है लेकिन किसी महिला के कैरेक्टर पर हमला करना कभी भी मनोरंजन का जरिया नहीं बनना चाहिए। मैं हमेशा आपके साथ (शिवांगी) हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 8वीं क्लास में Ram Kapoor के साथ हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में एक्टर ने बताया बचपन का 'ट्रॉमा'

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बंदूक लेकर आए Govinda? कहा- 'सीने पर मारना चाहती थी, मार लो...', सुनीता के उड़ेंगे होश!