Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूके के बिजनेसमैन से मिल गया डॉ. रिद्धिमा का दिल, 41 साल की उम्र में Jennifer Winget ने गुपचुप रचाई शादी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को यूके में विलियम इश्माएल से गुपचुप शादी कर ली है। उनकी ब्राइडल गाउन चुनने और पहनने का 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को विलियम इश्माएल से शादी की

    2. उनका 'कार्लियो फैशन' ब्राइडल गाउन वीडियो वायरल हुआ

    3. शादी यूके में एक निजी समारोह में हुई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने 16 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर विलियम इश्माएल (William Ishmael) से शादी कर ली है। शादी की चर्चाओं के बीच, एक्ट्रेस का अपनी वेडिंग गाउन चुनते और उसे पहनकर देखते हुए एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

    ब्राइडल गाउन में नजर आईं एक्ट्रेस

    जेनिफर ने खास तौर पर उनके लिए तैयार किया गया 'कार्लियो फैशन' का ब्राइडल गाउन पहना था। वायरल वीडियो में जब जेनिफर को उनका वेडिंग गाउन दिखाया गया तो इसकी बारीक कारीगरी देखकर वो काफी खुश हुईं। एक और क्लिप में, एक्ट्रेस गाउन पहनकर देखती और अपने ब्राइडल लुक के लिए कपड़े को फाइनल करती हुई नजर आ रही हैं।

    गाउन की कढ़ाई देखकर खुश हुईं एक्ट्रेस

    एक और वीडियो में डिजाइनर को गाउन के ऊपरी हिस्से (बॉडीस) पर बारीक सजावट का काम करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद जेनिफर को ट्रायल फिटिंग के दौरान इसे पहने और अपने वेल को ठीक करते हुए देखा जा सकता है। स्ट्रैपलेस और स्वीटहार्ट-नेकलाइन वाले इस सफेद गाउन पर हाथ से टांके गए नाज़ुक बीडवर्क और धागे की बारीक कढ़ाई की गई थी।

    जेनिफर की ये फोटोज एक फैन पेज ने शेयर की है जिसमें उसने शुरुआती स्केच से लेकर फाइनल फिटिंग तक के कई वीडियो और फोटो शेयर किए। ऑनलाइन क्लिप्स सामने आते ही, फैन्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने कपल को भरभरके शुभकामनाएं दी।

    खबरें और भी

    कौन हैं जेनिफर के होने वाले दूल्हा?

    खबरों के मुताबिक, जेनिफर ने 16 जुलाई को UK में एक निजी समारोह में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी की। 'टेली टॉक इंडिया' के अनुसार, इस शादी में सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। हालांकि, न तो जेनिफर और न ही विलियम ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है। फैंस को ऑफिशियल फोटोज का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं Jennifer Winget? कौन है Beyhadh की 'माया' का होने वाला हमसफर!

    यह भी पढ़ें- तलाक के 11 साल बाद करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget को साथ लाए करण जौहर? इस शो में आएंगे नजर