विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

42 की उम्र में मां बनीं Karishma ने शेयर किया पोस्टपार्टम सीक्रेट, न्यू मॉम को जल्द रिकवरी का दिया मूलमंत्र

Updated: Wed, 26 Aug 2026 09:55 PM (IST)

करिश्मा तन्ना ने 42 साल की उम्र में मां बनने के बाद अपना पोस्टपार्टम केयर रूटीन उन न्यू मां के ...और पढ़ें

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया मां बनने के बाद अपना रूटीन/ फोटो- इंस्टाग्राम

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया मां बनने के बाद अपना रूटीन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मां बनने के बाद इन चीजों पर खास ध्यान देती हैं करिश्मा तन्ना

  2. सूजन कम करने और कमर दर्द से राहत के बताए उपाय 

  3. डिलीवरी के बाद इन चीजों को अपना कर महिलाओं को मिलेगा आराम 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'नागिन' एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस वक्त अपने सबसे ब्यूटीफुल फेज में हैं। बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस ने बीते महीने ही 42 साल की उम्र में अपनी पहनी संतान का स्वागत किया। जुलाई में बेटे को जन्म देने वालीं करिश्मा तन्ना ने हाल ही ने डिलीवरी के बाद के पीरियड के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने न्यू मॉम के साथ कुछ पोस्टपार्टम पीरियड में किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, यह जानकारी भी शेयर की।

डिलीवरी के बाद खुद का रखती हैं पूरा ध्यान

करिश्मा तन्ना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर करते हुए बताया कि आजकल उनका पूरा समय बच्चे के पोषण, हीलिंग और मिल्क पंप करने मे बीत रहा है, लेकिन ऐसे में भी वह चाइल्ड बर्थ के बाद अपने खान-पान को लेकर कुछ चीजों का पूरा ध्यान रख रही हैं।

एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं अपने पोस्टपार्टम केयर रूटीन की छोटी सी झलक आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं। मैं क्या खाती हूं, क्या पीती हूं, जिससे मिल्क ज्यादा बने। कैसे मैं सूजन को कम करती हूं। कमर दर्द से कैसे राहत पाती हूं और कैसे मैं पोषण, हीलिंग, पमपिंग लगातार करने के बाद भी कैसे खुद को हाइड्रेड रखती हूं यह मैं आपको बता रही हूं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)

न्यू मॉम को खासतौर पर दी करिश्मा तन्ना ने सलाह

करिश्मा तन्ना ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, "जो अभी-अभी मां बनी हैं, उनके लिए गरम और ठंडे पानी की सिकाई भी बहुत हेल्पफुल होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि नई मम्मी बैक को सपोर्ट देने के लिए बेली पर बांधे जाने वाली बेल्ट हर दिन जरूर पहनकर रखें। मैं भी यह पहनती हूं, सभी चीजों की डिटेल्स मैंने कैप्शन में डाल दी है। मुझे सभी मां ये जरूर बताएं कि उनके लिए ये टिप्स हेल्पफुल हैं या नहीं।"

Untitled design (58)

आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना ने काफी समय तक वरुण बंगेरा को डेट करने के बाद साल 2022 में उनसे शादी की थी। 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जब उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया, तो उन्होंने ये खुशी फैंस के साथ भी बांटी।

यह भी पढ़ें- शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बने Karishma Tanna और वरुण बंगेरा, गुरु पूर्णिमा के दिन घर आया नन्हा मेहमान

यह भी पढ़ें- 42 की उम्र में Karishma Tanna बनने वाली हैं मां, शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी