विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 में आएंगी स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली वायरल गर्ल? दर्शकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Updated: Tue, 25 Aug 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस सीजन 20 में इस बार स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अकेले पुलिस वैन रोकने वालीं वायरल गर्ल भी नजर आ ...और पढ़ें

बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी वायरल गर्ल/ फोटो- Instagram

बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी वायरल गर्ल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा?

  2. दर्शकों के ऊपर मेकर्स ने डाली बड़ी जिम्मेदारी

  3. सलमान खान ने फैंस के लिए की बड़ी घोषणा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो का पहला प्रोमो काफी दिलचस्प था, जिसमें दबंग खान ने ये साफ कह दिया था कि ये सीजन कंटेस्टेंट के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, क्योंकि इस बार कोई अलायंस नहीं चलने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रजत बेदी, गीता बसरा, निया शर्मा जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ नए सीजन में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन रोकने वाली वायरल गर्ल भी नजर आएंगी। हालांकि, इस सीजन के ऑनएयर से पहले मेकर्स ने एक बड़ी जिम्मेदारी शो के जबरा फैंस के कंधों पर डाल दी है।

एक ही शर्त पर बिग बॉस 20 में दिखेंगी वायरल गर्ल रिया

बिग बॉस 20 अपने प्रीमियर से बस अब कुछ ही दिन दूर है, उससे पहले सलमान खान और शो के मेकर्स ने फैंस को ये मौका दिया है कि, वह ये निर्णय लें कि वो रिया अहीर और लव गिल में से किसको शो में देखना चाहते हैं। जियो हॉटस्टार ने हाल ही में सलमान खान का शो से एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं, "सोच रहा हूं इस बार कंटेस्टेंट के साथ-साथ एक वरदान फैंस को भी दे दूं। इनमें से आप चुनेंगे जिसका नाम वही लेगा बिग बॉस में एंट्री।" सलमान खान के एक साइड लव गिल की फोटो आई और दूसरी तरफ अभिनेत्री रिया अहीर की।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

सोशल मीडिया पर फैंस ने बताई उनकी ख्वाहिश

जियो हॉटस्टार एप पर जाकर तो फैंस जाकर अपना कीमती वोट डाल ही रहे हैं, लेकिन उसी के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट्स करके उन्होंने ये साफ कर दिया है कि अधिकतर लोग किसे सलमान खान के शो का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम तो रिया अहीर के लिए वोट कर रहे हैं, जय दादा कृष्ण।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रिया अहीर तुम जाओ और खूब धूम मचाओ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रिया अहीर को ही वोट करो, क्योंकि उसमें हिम्मत है लड़ने की।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ʀʜɪʏᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ (@rhiyaahir)

कौन हैं वायरल गर्ल रिया अहीर?

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि रिया अहीर 27 वर्षीय मॉडल और आर्टिस्ट हैं। वह जुलाई 2026 में मुंबई में दादर शिवाजी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन को ले जा रही पुलिस वैन को अकेले रोकने की वजह से चर्चा में आई थीं। रिया अहीर वैसे तो आगरा में जन्मीं हैं, लेकिन फिलहाल वह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

यह भी पढ़ें- सुपर हीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी Raj & Dk की मूवी?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के घर में कैद होंगे सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड Lalit Modi? बोले- 'पूछने की जहमत भी नहीं...'