बिलियनेयर बनेंगे धुरंधर के 'मेजर इकबाल', भगोड़े कारोबारी की सीरीज में दिखेंगे Arjun Rampal?
अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म धुरंधर के बाद आने वाले समय में वेब सीरीज बिलिनेयर में नजर आएंगे।
-1788149609829_m.webp)
अर्जुन रामपाल की सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अर्जुन रामपाल की अगली सीरीज
बिलिनेयर में नजर आएंगे धुरंधर एक्टर
इस कारोबारी की दिखेगी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी में मेजर इकबाल का खतरनाक रोल प्ले करने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को भला कौन नहीं जानता।
बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अर्जुन अब ओटीटी पर भी कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का टाइटल बिलिनेयर (Billionaire) है, जिसकी शूटिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
अर्जुन रामपाल की वेब सीरीज बिलिनेयर
फिल्म धुरंधर में खलनायक की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल अब व्यवसायी बनने की तैयारी में हैं। दरअसल वह नवंबर से वेब सीरीज बिलियनेयर की शूटिंग आरंभ करेंगे। इस सीरीज की घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। इसमें रामपाल एक प्रभावशाली कारोबारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी दौलत और प्रभाव का सफर तेजी से बदलते भारत की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के 'मेजर इकबाल' ने 'हमजा' को दी जन्मदिन की बधाई, 'शेर-ए-रणवीर' के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

यह कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और एक साम्राज्य खड़ा करने की व्यक्तिगत व पेशेवर कीमत को सामने लाती है। खबरों के मुताबिक यह सीरीज व्यवसायी विजय माल्या के जीवन से प्रेरित है, लेकिन उनकी बायोपिक नहीं है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।
-1788150099526.webp)
बताया जा रहा है कि सीरीज में इस किरदार को एक ऐसे कारोबारी के रूप में पेश किया गया है, जो अपने प्रभाव और महत्वाकांक्षा का साम्राज्य खड़ा करने के लिए नियमों को नए सिरे से लिखता है। बिलियनेयर की पटकथा अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागरा ने लिखी है। मालूम हो कि अर्जुन रामपाल स्टारर बिलिनेयर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
इन मूवीज में भी दिखेंगे अर्जुन
फिल्म धुरंधर की अपार सफलता के बाद बतौर अभिनेता अर्जुन रामपाल के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं। बिलिनेयर के अलावा अर्जुन अन्य फिल्में भी कर रहे हैं। इनमें अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म अर्जुन नागा में वह खलनायक की भूमिका में हैं, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार पहले से ही काफी गर्म है। इसके अलावा ऋषभ शेटृटी अभिनीत द प्राइड आफ भारत : छत्रपति शिवाजी महाराज में भी अहम भूमिका में होंगे।
