Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने पुरानी फिल्म OTT पर काट रही गदर, Box Office पर की थी 200 गुना कमाई

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:27 PM (IST)

    9 महीने पहले रिलीज हुई एक डिवोशनल ड्रामा ओटीटी पर छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200-240 गुना तक कमाई की थी। ...और पढ़ें

    9 महीने से ओटीटी पर धाक जमाए बैठी फिल्म

     9 महीने से ओटीटी पर धाक जमाए बैठी फिल्म

    HighLights

    1.  9 महीने से ओटीटी पर धाक जमाए बैठी फिल्म

    2. टॉप 10 में जमाया हुआ है कब्जा

    3. बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 महीने पहले एक ऐसी फिल्म आई जिसने अपने बजट से 200-250 गुना ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 2000% का प्रॉफिट कमाया। इतना ही नहीं फिल्म ने क्रिटीक्स और दर्शकों से भी खूब तारीफ पाई।

    फिल्म की सबसे खास बात थी कि यह कोई बिग बजट मसाला फिल्म नहीं बल्कि बहुत कम बजट में बनी एक रीजनल फिल्म थी। फिल्म 9 महीने पहले अपनी रीजनल भाषा और 7 महीने पहले हिंदी में रिलीज हुई। इसने दुनियाभर में शानदार कमाई का रिकॉर्ड बनाया।

    यह भी पढ़ें- कोर्ट रूम ड्रामा में IKKA की भी बाप है पुरानी वेब सीरीज, 7 सालों से OTT पर बनी हुई मस्ट वॉच

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह फिल्म एक माईथोलॉजिकल ड्रामा है जिसकी कहानी एक रिक्शा चलाने वाले के ईर्दगिर्द घूमती है। वह जल्दी पैसे कमाना चाहता है और उसी की जद्दोजहद में दूर-दराज के फार्महाउस में फंस जाता है। अकेलेपन में उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं, और वह मुक्ति, आत्म-सुधार और अपने अतीत के पछतावे का सामना करने की एक ऐसी यात्रा पर निकल पड़ता है जो उसे पूरी तरह बदल देती है।

    laalo (2)

    कौन सी है फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है लालो- कृष्ण सदा सहायते (Laalo: Krishna Sada Sahaayate) लालो - कृष्णा सदा सहायते एक 2025 भारतीय गुजराती भाषा की भक्ति ड्रामा फिल्म है, जिसे अंकित सखिया ने निर्देशित किया है। इसमें रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी, जैसे कलाकारों ने काम किया है।

    खबरें और भी

    laalo (3)

    9 महीने बाद भी टॉप 10 में ट्रेंडिंग

    इसे 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया गया था और बाद में 9 जनवरी 2026 को हिंदी डब वर्जन में। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म ने 6 मार्च को ओटीटी पर दस्तक दी और 9 महीने बाद भी फिल्म ओटीटी पर गदर काट कर रही है। फिल्म इस वक्त Sony Liv पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म को IMDb पर 8.1 की तगड़ी रेटिंग मिली है।

    laalo (6)

    इस फिल्म का बजट केवल 50 लाख था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 120 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी। जिससे इसे 2000% का प्रॉफिट मिला था। बॉक्स ऑफिस कमाई के अलावा क्रिटीक्स और दर्शकों ने भी इसके कंटेंट को खूब सराहा था और अब यह ओटीटी पर भी धूम मचा रही है।

    यह भी पढ़ें- कैम्ब्रिज जाने की होड़ और सरकारी स्कूल की अफरा-तफरी, के के मेनन की सीरीज Adarsh Baal Vidyalaya का मजेदार ट्रेलर रिलीज