विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: धांसू होगा ये शुक्रवार, ढिंढोरा 2 से परफेक्ट लायर तक; OTT-थिएटर्स में छाएंगी 7 सीरीज-फिल्में

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:46 AM (IST)

शुक्रवार की लिस्ट तैयार हो चुकी है। सिनेमाघरों में जहां इस फ्राइडे भी रणबीर कपूर की रामायणम् का राज ही ...और पढ़ें

फ्राइडे को रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में/ फोटो- इंस्टाग्राम

फ्राइडे को रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ढिंढोरा 2 के साथ फिर धांसू अंदाज में लौटेंगे भुवन बम 

  2. इस शुक्रवार को 7 फिल्में-सीरीज OTT पर देंगी दस्तक 

  3. क्राइम-मिस्ट्री और रोमांस से भरा होगा ये शुक्रवार 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिनेप्रेमी पलकें बिछाए शुक्रवार के आने का इंतजार करते हैं। हर हफ्ते सस्पेंस से लेकर क्राइम थ्रिलर सहित अलग-अलग जॉनर की मेकर्स ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज करते हैं, जिनकी कहानियां दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं।

अब हम नवंबर के तीसरे शुक्रवार की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं और उससे पहले ओटीटी और थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं कि 20 नवंबर को OTT और थिएटर्स में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

तीन तिगाड़ा (Teen Tigada)

प्रसन्ना बिष्ट और दानेश राजवी की रोमांटिक फैमिली ड्रामा सीरीज इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। कहानी आसमानी और म्यूजिशियन मानस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब महत्वकांक्षी क्रिकेटर आसमानी अचानक ही प्रेग्नेंसी की खबर सुनाती है।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

ढिंढोरा 2 (Dhindora 2)

भुवन बम की साल 2021 में रिलीज हुई वेूब सीरीज ढिंढोरा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब ये कॉमेडी सीरीज अपने सेकंड सीजन के साथ लौट रही है, जिसमें पहले टीटू मामा की वापसी से काफी उथल-पुथल मचने वाली है, क्योंकि इस बार वह अपने सास-ससुर से रिश्ते अच्छे करने के दृढ़ निश्चय से लौट रहा है।

रिलीज डेट- 20 नंवबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

अंबिल अवन (Anbil Avan)

कॉर्पोरेट दुनिया की भागदौड़ से दूर जाने की उम्मीद में एक मैरिड कपल सूर्या और इयाल शांत जगह पर जाकर हिल स्टेशन पर अपना खुद का विंटेज होमस्टे चलाने का फैसला लेते हैं। हालांकि, उनका ये सपना बहुत कम समय के लिए ही पूरा होता है, क्योंकि इलाके का एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें धमकी देते हैं। मूवी में अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुनधन ने मुख्य भूमिका निभाई।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म-सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- रोमांटिक-एडवेंचर ड्रामा

परफेक्ट लायर्स (Perfect Liars)

जूड डेरी एक बड़े सीक्रेट मिशन की वजह से लोकप्रिय टैगस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेती है, ताकि वह कैश ब्रदर्स के करीब जा सके। ऐसा करके वह अपने भाई की अचानक मौत के मामले को सुलझाने की कोशिश करती है। हालांकि, जैसे-जैसे वह बदला लेने के खेल में आगे बढ़ती है, उसका इरादा डगमगाने लगता है। फिल्म में आइरीन बाल्मेस ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म-प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर

ऑन बिहाफ ऑफ माइ सन (On Behalf of My Son)

2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ऑन बिहाफ ऑफ माइ सन की कहानी उस पिता की है, जिसके बेटे की वजह से एक बस का एक्सीडेंट हो जाता है। वह उन परिवारों से मिलने की जर्नी पर निकल जाता है, जिन्होंने हादसे में अपनों को खोया है। फिल्म में रेजाने फारिया मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम ड्रामा

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस सीजन 3 (Percy Jackson & the Olympians Season 3)

तीसरे सीजन में पर्सी जैक्सन की कहानी आगे बढ़ने वाली है, जो एनाबेथ चेस को बचाने की खातिर एक खतरों से भरे मिशन पर निकलता है। क्रोनोस द्वारा ओलंपस को उखाड़ फेंकने की धमकी के बीच, पर्सी और उसके साथी एक बड़ी तबाही को रोकने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगाते हैं।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- एडवेंचर ड्रामा

हाइकू (Haiku)

हाइकू एक तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी मनोहर नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी दुनिया पूरी की पूरी दुनिया तब तबाह हो जाती है, जब उसका कॉलेज रोमांस उसकी पजेसिव स्वभाव के कारण अधूरा रह जाता है। कई सालों के बाद उसे दोबारा प्यार होता है, लेकिन वह उसकी पास्ट में की गई गलतियों की वजह से आगे बढ़ने नहीं देता।

रिलीज डेट- 20 नवंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक

यह भी पढ़ें- Friday Releases: नवंबर के दूसरे शुक्रवार को फटेगा मनोरंजन का बम, OTT-थिएटर्स में छाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रामायणम् के बाद OTT-थिएटर्स में आएंगी 10 मूवी -सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।