Netflix Releases: 1 से 7 जून तक रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, ऑफिस में होगा 'रोमांस', 'मां-बहन' करेंगे क्राइम
नेटफ्लिक्स की जून के पहले हफ्ते की रिलीज लिस्ट तैयार हो चुकी है। जहां 1 जून से लेकर 7 जून तक दर्शकों को कई इंटरेस्टिंग फिल्में और सीरीज देखने को मिलें ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली पूरी लिस्ट/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मई को खत्म होने में बस एक दिन बाकी है और हम नए महीने की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स (Netflix) बिल्कुल भी आपको बोर नहीं होने देगा। नए महीने में एंटर करने के साथ ही आपको रोमांस भी मिलेगा और सस्पेंस भी, एक्शन भी मिलेगा और फैमिली ड्रामा भी। 1 जून से 7 जून के बीच सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी सीरीज और मूवीज आ रही हैं, जो बिंज वॉच हैं। तो फटाफट से नीचे देख लीजिए पूरी लिस्ट:
द क्रीड ट्रायलॉजी (The Creed Trilogy)
माइकल बी. जॉर्डन स्टारर यह पूरी सीरीज मुक्केबाजी पर बेस्ड है। जिसमें थोड़ा पारिवारिक ड्रामा भी एड किया गया है। यह रॉकी की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाती है।
रिलीज डेट- 1 जून
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: नहीं मिलेगी फुर्सत, 24 से 31 मई तक नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका; आएंगी जबरदस्त सीरीज-फिल्में
टूरिस्ट फैमिली (Tourist Family)
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म की कहानी आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका से भागकर आए एक परिवार की है। यह एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें सासिकुमार और सिमरन ने काम किया है।
रिलीज डेट- 2 जून
जॉनर- कॉमेडी
मां-बहन (Maa Behen)
माधुरी दीक्षित OTT की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उन्हें यहां पर ग्लैमर मां बनने से लेकर सीरियल किलर बनने तक का मौका मिला है। हालांकि, अब माधुरी अपनी नई पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'मां-बहन' के साथ ओटीटी पर लौट रही हैं, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और धारणा भी मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट- 4 जून
जॉनर- पारिवारिक ड्रामा
ऑफिस रोमांस (Office Romance)
जून के महीने में रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जिसमें कॉर्पोरेट वर्कर्स की जिंदगी उनके वर्क और लाइफ बैलेंस, ऑफिस में गॉसिप हर चीज को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है। इस मूवी में दो बिल्कुल अपोजिट लोगों के बीच पनपते प्यार को दर्शाया है। फिल्म में जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन मुख्य भूमिका में हैं।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 5 जून
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी
मैक्सिको 86 (Mexico 86)
1986 में मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्डकप के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म खेल के जुनून के साथ-साथ, स्पोर्ट्स में होने वाली राजनीति और उथल-पुथल को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाती है।
रिलीज डेट- 5 जून
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
पुअर थिंग्स (Poor Things)
पुअर थिंग्स अब तक कई ऑस्कर अवॉर्ड्स जीत चुकी है और अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म की कहानी एक महिला के पुनर्जीवित होने की है, जो आजादी की खोज में हैं। उसे अजीबों-गरीब ढंग से दूसरी जिंदगी मिली है। फिल्म में एमा स्टोन हैं।
रिलीज डेट- 7 जून
जॉनर- साइकोलॉजिकल ड्रामा
रेजिडेंट एलियन 4 (Resident Alien 4)
अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ड्रामा शो 'रेजिडेंट एलियन' चौथे सीजन के साथ लौट रहा है, जहां इस बार कहानी ऐसे एलियन की दिखाई जाएगी, जो इंसानों के बीच धरती पर एक डॉक्टर का रूप धारण करके रह रहा है और इंसानों को समझने की कोशिश में लगा है। हालांकि, इंसानों को समझने में वह खुद उलझ जाता है।
रिलीज डेट- 6 जून
जॉनर- साई-फाई कॉमेडी
यूएसए 94: ब्राजील रिटर्न टू ग्लोरी (USA 94: Brazil's Return to Glory)
फीफा वर्ल्डकप की यादों को ताजा करती फुटबॉल लवर्स के लिए एक सबसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है। जहां ब्राजील टीम ने विश्वकप जीत कर बादशाहत को दोबारा हासिल किया था।
रिलीज डेट- 7 जून
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।