Trending

    O Remeo OTT: ओटीटी पर राज करेगा रोमियो, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 04:47 PM (IST)

    O Romeo OTT Release: सुपरस्टार शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में जारी है। अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ओ रोमियो ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की सबसे शानदार फिल्में कमीने और हैदर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ ही दी हैं। हाल ही में इन दोनों की जोड़ी ने फिल्म ओ रोमियो के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। माना जा रहा था कि कमर्शियल तौर पर ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करेगी, लेकिन कमाई के मामले में मामला फिफ्टी-फिफ्टी ही रहा। 

    इस बीच ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है। आइए जानते हैं ये रोमांटिक थ्रिलर ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी। 

    ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज अपडेट

    अक्सर देखा जाता है जो मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, उसकी ओटीटी रिलीज में थोड़ा समय लगता है। लेकिन जिन फिल्मों की कमर्शियल परफॉर्मेंस थोड़ी फीकी रहती है, उन्हें महीनेभर के भीतर ऑनलाइन पेश कर दिया जाता है।ओ रोमियो के मामले में थोड़ा मामला अटका हुआ है। माना जा रहा है कि 8 हफ्तों के बाद ओ रोमियो को ओटीटी पर पेश किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office: ओ रोमियो पर T-20 वर्ल्ड कप का साया, 17वें दिन कमा पाई इतनी रकम

    o romeo ott release

    रिलीज से पहले मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने ओ रोमियो की डिजिटल राइट्स खरीद लिए थे। ऐसे में आने वाले समय में आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान होना बाकी है, हो सकता है कि अप्रैल के दूसरे वीक में ये फिल्म ओटीटी देखने को मिल जाए। लेकिन इतना माना जा रहा है कि ये मूवी ओटीटी पर राज करेगी और सिनेमाघरों की तरह ऑनलाइन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ सकती है। 

    o romeo day 17

    गौर किया जाए ओ रोमियो की कहानी की तरफ तो ये मूवी मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित है, जिसमें क्राइम और प्यार की रोमांचक स्टोरी को दर्शाया गया है। शाहिद कपूर के अलावा इस मूवी में नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। 

    ओ रोमियो की कमर्शियल परफॉर्मेंस 

    गौर किया जाए ओ रोमियो की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो अब तक रिलीज के 18 दिनों में ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 110 करोड़ के करीब रही है। 

    यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हांफ रहा है रोमियो, 14वें दिन की कमाई रही इतनी