Obsession OTT Release: 4 हजार करोड़ की फिल्म की OTT पर होगी दहशत, खुलेंगे दिमाग के तार; आ गई आब्सेशन की रिलीज डेट
करी बारकर के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ऑब्सेशन( Obsession) का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

कब और कहां देखें ऑब्सेशन/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
OTT पर कब्जा जमाने आ रही है ऑब्सेशन
भारतीय दर्शकों को बेहद पसंद आई थी हॉरर फिल्म
कब और कहां ऑडियंस देख सकती है ऑब्सेशन?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड का ऑब्सेशन सभी को अच्छा लगता है, लेकिन क्या हो जब वही दीवानगी हद से पार हो जाए? कुछ ऐसी ही कहानी है 15 मई 2026 को रिलीज हुई फिल्म ऑब्सेशन की, जिसने दुनियाभर में धूम मचाई थी।
करी बारकर के निर्देशन में बनी ऑब्सेशन ने दुनियाभर ताबड़तोड़ बिजनेस करने किया था। भारत सहित दुनियाभर में धूम मचा चुकी ऑब्सेशन (Obsession Movie) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज डेट के लिए बिल्कुल तैयार है। मूवी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी पढ़ें हर डिटेल्स।
कब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ऑब्सेशन
करी बारकर की 4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली साइकोलॉजिक हॉरर फिल्म ऑब्सेशन को देखने के लिए अब दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा, यह फिल्म अक्टूबर में ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इंतजार खत्म हुई। इस हैलोवीन एक विश सबकुछ बदल कर रख देगी।ऑब्सेशन का ओरिजिनल अनकट वर्जन, 30 अक्टूबर को शाम को 7 बजे से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध रहेगी।
THE WAIT IS OVER! THIS HALLOWEEN, ONE WISH COULD CHANGE EVERYTHING. Obsession: The Original Uncut Version, streaming 30th October, 7 PM onwards on The Peacock Hub on JioHotstar. Available in English and Hindi. https://t.co/ujNU1R8Vr6
— JioHotstar (@JioHotstar) October 15, 2026
क्या है ऑब्सेशन की कहानी?
5 महीने पहले रिलीज हुई ऑब्सेशन को जियो हॉटस्टार पर रिलीज करने से पहले मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर भी रेंटेड रिलीज किया था। मूवी की कहानी दो दोस्तों की है, जिसमें बीयर अपनी दोस्त निक्की को बहुत पसंद करता है, लेकिन कभी भी उसे दिल की बात नहीं कह पाता।
एक दिन जब वह दुकान पर जाता है और उसे एक विश स्टिक दिखती है, तो वह उसे खरीद लेता है। कार में बैठा वो उस विश स्टिक को तोड़कर ये विश मांगता है कि उसकी बेस्ट फ्रेंड निक्की उससे प्यार करने लगे और ऑब्सेस्ड हो जाए। फिर उसके बाद कहानी में आगे क्या होता है, इसके लिए आपको मूवी देखनी होगी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार कमाई
करी बारकर की फिल्म ऑब्सेस्ड के कलेक्शन की बात करे, तो मूवी ने दुनियाभर में 522 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो भारतीय रूपीज में लगभग 4,795 करोड़ के आसपास है। भारत में भी फिल्म का कलेक्शन 99.25 करोड़ तक पहुंचा था।
