Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित: आर्ट्स में 96.14%, साइंस में 82.92% सफल; तीनों संकाय के ये रहे टॉपर्स

    Updated: Wed, 06 May 2026 02:57 PM (IST)

    JAC 12th Result 2026: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    JAC इंटरमीडिएट परिणाम 2026: कला, विज्ञान, वाणिज्य तीनों के परिणाम घोषित।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने आज वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षाफल जारी कर दिए हैं। इस वर्ष के परिणामों में कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) तीनों ही संकायों में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

    संकायवार प्रदर्शन एक नजर में

    • कला संकाय (Arts Faculty): कला संकाय का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा है। इस संकाय में कुल 2,11,095 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2,02,962 उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 1,07,694, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 परीक्षार्थी सफल रहे।
    • विज्ञान संकाय (Science Faculty): विज्ञान संकाय में इस वर्ष 82.92% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 90,168 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 74,771 को सफलता मिली है। प्रथम श्रेणी में 61,589 और द्वितीय श्रेणी में 13,163 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
    • वाणिज्य संकाय (Commerce Faculty): वाणिज्य संकाय का कुल परीक्षाफल 93.37% दर्ज किया गया है। इसमें कुल 21,078 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 19,681 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। प्रथम श्रेणी में 12,030 और द्वितीय श्रेणी में 7,468 परीक्षार्थी सफल रहे।

    आर्ट्स के स्टेट टॉपर

    रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
    1 छोटी कुमारी 478 के. एन. +2 हाई स्कूल, नवाडीह (बोकारो)
    2 अंकित कुमार 474 +2 नेशनल हाई स्कूल, डूमरी
    3 अंशु कुमारी 473 प्रोजेक्ट हाई स्कूल, सांगा, रांची

    कॉमर्स के स्टेट टॉपर

    रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
    1 श्वेता प्रसाद 478 योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, रांची
    2 कृष कुमार वर्णवाल 472 बाल कृष्णा (+2) हाई स्कूल
    3 प्रियांशी खत्री 471 सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा

    साइंस के स्टेट टॉपर

    रैंक नाम अंक स्कूल/कॉलेज
    1 रशिदा नाज़ 489 डी.ए.वी. +2 हाई स्कूल, पाथरडीह, धनबाद
    2 मो. फैज़ान आलम 483 आर. के. +2 हाई स्कूल, डूमरी
    3 आराधना कुमारी 481 एस. एस. +2 हाई स्कूल, डूमरिया
    3 सना आफरीन 481 +2 सर्वोदय हाई स्कूल, सतगावां

    डिजिलॉकर पर उपलब्ध है रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड ने परिणामों को सुलभ बनाने के लिए इसे Digi-Locker पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। परीक्षार्थी आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। जिन छात्रों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं, उनके लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- JAC इंटर रिजल्ट 2026: आर्ट्स-कॉमर्स का जलवा, साइंस में गिरावट, गुमला बना अव्वल जिला