Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जेंटीना और स्पेन में हो जाए 'विश्व युद्ध' उससे पहले जान लीजिए FIFA World Cup 2026 फाइनल की 10 बड़ी बातें, पढ़कर मजा आ जाएगा

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:50 PM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। इस महामुकाबले से पहले जानिए मैच से जुड़ी 10 दिलचस्प ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी

    फीफा वर्ल्ड कप-2026 की ट्रॉफी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल की दीवानगी अलग ही स्तर की होती है। पूरी दुनिया में ये खेल खेला जाता है और ऐसे में विश्व कप जीतना विश्व युद्ध जीतने से कम नहीं होता है। ये पूरा टूर्नामेंट ही असल मायने में विश्व युद्ध सा होता है जहां सब कुछ दांव पर लगा रहता है। इस बार अर्जेंटीना और स्पेन इस युद्ध को जीतने से एक कदम दूर हैं। फीफा वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल इन्हीं दो देशों के बीच न्यू यॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होना है।

    फाइनल में दो दमदार टीमें टकराएं उससे पहले हम आपको इस फाइनल की 10 बड़ी और मजेदार बातें बताने जा रहे हैं।

    फीफा वर्ल्ड कप की 10 बड़ी बातें

    मेसी और यमाल की अनोखी मुलाकात

    अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार हैं। उनके सामने हैं स्पेन के लामिने यमाल जिन्हें फुटबॉल का भविष्य बताया जा रहा है। ये दोनों लंबे अंतराल बाद एक-दूसरे से मिलेंगे। दरअसल, साल 2007 में जब मेसी स्पेन के क्लब बार्सिलोना का हिस्सा थे तब यूनिसेफ के एक इवेंट में वह यमाल से मिले थे जब वह बच्चे थे और मेसी ने यमाल को नहलाया था। हाल ही में ये पुरानी तस्वीर वायरल हो गई थी।

    अर्जेंटीना के राष्ट्रपति नहीं लेंगे हिस्सा

    अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे और वह अपनी टीम का मैच घर में बैठकर ही देखेंगे। इसके पीछे उनकी एक मान्यता है जिसे अंधविश्वास भी कहा जा सकता है। उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। मौजूदा चैंपियन इन सभी मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा था। इन मैचों के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी और उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे।

    मिलेई से जब पूछा गया कि क्या वह रविवार के मैच को देखने के लिए अपने करीबी सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ न्यू जर्सी की यात्रा करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं। मैं पिछले मैचों की तरह यह मैच भी ओलिवोस (अर्जेंटीना का राष्ट्रपति निवास) से ही देखूंगा। पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह अंधविश्वास के चलते घर पर रह रहे हैं। मिलेई ने ‘हां’ में जवाब दिया।

    खबरें और भी

    ट्रम्प लेंगे हिस्सा

    अर्जेंटीना के राष्ट्रपति फाइनल में नहीं जाएं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जरूर इसमें नजर आएंगे। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि शुक्रवार को कर दी थी कि ट्रम्प फाइनल मैच देखने जाएंगे। अमेरिका ने कनाडा और मोरक्को के साथ मिलकर इस वर्ल्ड कप की मेजबानी की है। ट्रम्प फाइनल में जाएंगे, लेकिन विजेता टीम को ट्रॉफी देंगे या नहीं इस पर भी स्थिति साफ नहीं है।

    कनाडा में लगी आग

    कनाडा के एक हिस्से के जंगलों में लगी आग ने अमेरिका को परेशान किया है। उत्तरपिश्चिमी ओंटेरियो के जंगलों में लगी आग से कनाडा की एयर क्वालिटी काफी खराब हुई है। इसने अमेरिका में परेशानी बढ़ाई है, लेकिन सप्ताह के अंत में पड़ने वाली ठंड ने कुछ हद तक इस खतरे को दबा दिया है। न्यूयॉर्क सिटी में इस आग का असर दिखने लगा था और स्थानीय अधिकारियों ने एलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से कहा था कि जितना हो सके घर में ही रहें। फाइनल को 80,000 लोग स्टेडियम से देखेंगे तो वहीं तकरीबन 50,000 लोग मैनहैटन से देखेंगे।

    सबसे महंगा इवेंट

    ये फीफा वर्ल्ड कप फाइनल अमेरिका में आयोजित होने वाला सबसे महंगा इवेंट है। शुक्रवार तक टिकट बेचने वाली कंपनी के मुताबिक, $7,595 यानी सात लाख 31 हजार दो सौ अस्सी रुपये रिसेल टिकट की कीमत है। टिकट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ये कीमत बीते तीन दिन में काफी उछली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मैच के टिकट की औसत कीमत $11,327 है जो अभी तक अमेरिका में आयोजित किसी इवेंट में सबसे ज्यादा है। इसने एनबीए सुपर बाउल और एनबीए फाइनल को पीछे छोड़ दिया।

    हाफ टाइम शो

    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल के बीच में हाफ टाइम शो आयोजित किया जाएगा। यानी जैसे ही पहला हाफ खत्म होगा स्टार आकर अपना प्रदर्शन करेंगे। इसमें मडोना, जस्टीन बीबर, शकीरा, बीटीएस, कोल्डप्ले का प्रदर्शन शामिल है।

    रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्राइज मनी

    फीफा में इस बार प्राइज मनी अभी तक की सबसे ज्यादा है। कतर में साल 2022 में आयोजित विश्व कप से ये प्राइज मनी 50 प्रतिशत ज्यादा है। इस फाइनल की विजेता टीम को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर और उपविजेता टीम को 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। क्वालिफाई करने वाले हर देश को 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

    लुइ विटों ट्रंक में आएगी ट्रॉफी

    मैदान पर विश्व कप की ट्ऱॉफी लाने के लिए एक विशेष ट्रंक बनाया गया है। ये लुई विटों ने बनाया है जो फ्रांस का लग्जरी फैशन हाउस है।

    गोल्डन बूट पर रहेंगी नजरें

    विजेता और उप-विजेता की ट्रॉफी के अलावा गोल्डन बूट पर भी सभी की नजरें रहेंगी जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाएगा।

    रेफरियों का हुआ एलान

    फीफा ने विश्व कप 2026 के फाइनल में अनुभवी अधिकारी स्लावको विंसिक मुख्य रेफरी की भूमिका निभाएंगे। फाइनल में स्लावको विंसिक की सहायता के लिए टोमाज क्लैंचनिक असिस्टेंट रेफरी-1 और एंड्राज कोवाचिक असिस्टेंट रेफरी-2 की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अधम मखादमेह चौथे अधिकारी और मोहम्मद अल्कालाफ रिजर्व असिस्टेंट रेफरी होंगे।

    यह भी पढ़ें- यमाल के साथ पुरानी फोटो पर आया लियोनेल मेसी का पहला रिएक्शन, स्पेनिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

    यह भी पढ़ें- 'हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला', फीफा से फेवर की बात पर भड़के मेसी; टीम के प्रदर्शन को बताया हैरतअंगेज