एशियाई कप खेलने थाईलैंड पहुंची भारतीय युवा महिला टीम, 2 अप्रैल को जापान से होगी टक्कर
भारत की 24 सदस्यीय अंडर20 महिला फुटबॉल टीम थाईलैंड में अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर20 महिला एशियाई कप से पहले पंद्रह दिन के अनुकूलन शिविर में भाग ल ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
बैंकाक, पीटीआई। भारत की 24 सदस्यीय अंडर20 महिला फुटबॉल टीम थाईलैंड में अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर20 महिला एशियाई कप से पहले पंद्रह दिन के अनुकूलन शिविर में भाग लेने शुक्रवार को यहां पहुंच गई। भारतीय टीम ने दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।
यह टीम दो अप्रैल को जापान के विरुद्ध ग्रुप सी के पहले मुकाबले से पूर्व 13 दिन अनुकूलन शिविर में भाग लेगी। भारत को पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से और आठ अप्रैल को चीनी ताइपै से खेलना है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें पोलैंड में इस साल होने वाले फीफा अंडर 20 विश्व कप में जगह बनाएंगी।
भारतीय टीम ने इंडियन वुमैंस लीग के पहले चरण के बाद बेंगलुरु में स्वीडिश कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन के मार्गदर्शन में अभ्यास किया है। इसके अलावा स्वीडन में एक महीने का अभ्यास शिविर भी लगा था। भारत ने स्वीडन की सीनियर टीम के विरुद्ध पांच दोस्ताना मैच भी खेले। यूरोप से आने के बाद टीम ने कोलकाता में अभ्यास शिविर में भी भाग लिया।
भारतीय टीम
- गोलकीपर: मोनालिसा देवी एम, नंदिनी, रिबांसी जामू।
- डिफेंडर: अलका इंदवार, सिंडी आर कोलनी, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, रूचि यादव, सहीना टीएच, शुभांगी सिंह, टी चानू तोइजाम।
- मिडफील्डर: अंजू चानू कायेनपेइबाम, अरिना देवी एन, भूमिका देवी, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा, श्रुति कुमारी।
- फारवर्ड: बबीता कुमारी, दीपिका पाल, लिंगदेइकिम, शिलजी शाजी, सिबानी देवी एन, सुलांजना राउल।
यह भी पढ़ें- लियोन मेसी ने ध्वस्त किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।