इंग्लैंड के खिलाफ जीत के जश्न में होश खो बैठे लियोनेल मेसी के साथी, क्या फाइनल से पहले अर्जेंटीना पर फीफा लेगा कड़ा एक्शन
इंग्लैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल जीतने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने 'लास माल्विनास सोन अर्जेंटीनास' बैनर लहराया, जिससे विवाद खड़ा ...और पढ़ें

अर्जेंटीना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना की टीम मुश्किलों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इंग्लिश टीम पर जीत के बाद मेसी की टीम के खिलाफ जोश में होश गंवा बैठे थे और कुछ ऐसा किया, जिससे विवाद हो गया है।
अर्जेंटीना पर फुटबॉल को राजनीति से जोड़ का आरोप लगा है। दरअसल, इंग्लैड के खिलाफ मैच में जीत के बाद प्रशंसकों ने खिलाड़ियों को एक पोस्टर दिया, जिसे प्लेयर्स मैदान में लहरा रहा था। इसको लेकर अब ब्रिटेन ने नाराजगी जताई है और उन्होंने फुटबॉल को राजनीति के साथ जोड़ने का आरोप लगाया है। ये पूरा मामला एक आइलैंड को लेकर है, जिसके लिए ब्रिटेन और अर्जेंटीना में युद्ध भी हुआ था।
अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर नियम तोड़ने के आरोप
इंग्लैंड पर जीत के बाद फैंस द्वारा दिए गए एक बैनर को अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने पकड़ा हुआ था। इसमें 'लास माल्विनास सोन अर्जेंटीनास' लिखा हुआ था। इसका मतलब है कि माल्विनास अर्जेंटीना का है। बता दें कि अर्जेंटीना फॉकलैंड आइलैंड को इस्लास माल्विनास कहता है। इस बैनर के बाद अब अर्जेंटीना पर फीफा के एक्शन का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि ऐसे मामलों को लेकर फीफा के नियम बहुत सख्त हैं।
ब्रिटेन ने जताई आपत्ति
अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के हाथ में ऐसा बैनर देखने के बाद ब्रिटेन ने अपनी आपत्ति जताई है। यूके के बिजनेस सेक्रेटरी पीटर काइल ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "खिलाड़ियों का ये व्यवहार पूरी तरह से गलत था। फुटबॉल को पॉलिटिक्स से अलग होना चाहिए। इस वर्ल्ड कप की यही खास बात है कि फुटबॉल को पॉलिटिक्स से पूरी तरह से अलग रखा जाता है। अब ये फीफा का मामला है और मुझे उम्मीद है कि फीफा इसकी जांच करेगा।"
खबरें और भी
आइलैंड को लेकर क्या है मामला?
फॉकलैंड आइलैंड को लेकर ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच युद्ध भी हो चुका है। 1982 में 10 दिनों तक चले युद्ध में अर्जेंटीना को बुरी हार का सामना करना पड़ा था और उनके 600 से अधिक सैनिक मारे गए थे। ब्रिटेन इन आइलैंड पर अपना दावा करता है, जबकि अर्जेंटीना का कहना है कि ये उनका है, जिसपर ब्रिटेन ने कब्जा जमा रखा है। अगर फॉकलैंड आइलैंड की बात करें, तो इसकी ब्रिटेन से लगभग 13,000 किमी दूर है। दूसरी तरफ अर्जेंटीना से ये आइलैंड 480 किलोमीटर दूर है।