चैंपियंस लीग के फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन से होगा आर्सेनल का सामना
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार रात ओस्मान डेंबेले के गोल की बदौलत बायर्न म्यूनिख से 1-1 से ड्रॉ खेलकर चैपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में ...और पढ़ें

चैंपियंस लीग।
म्युनिख, एपी। गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार रात ओस्मान डेंबेले के गोल की बदौलत बायर्न म्यूनिख से 1-1 से ड्रॉ खेलकर चैपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में 30 मई को पीएसजी का सामना आर्सेनल से होगा, जिसने मंगलवार रात एटलेटिको मैड्रिड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
आर्सेनल 2006 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, हालांकि वह अभी तक यह खिताब नहीं जीत सका है, जबकि पीएसजी पिछले साल इंटर मिलान को हराकर चैंपियन बना था। पीएसजी और बायर्न के मुकाबले में ओस्मान डेंबेले ने तीसरे ही मिनट में गोल दाग दिया।
मिडफील्ड में फेबियन रुइज के साथ एक आसान पास खेलने के बाद ख्विचा क्वारात्सखेलिया तेजी से आगे बढ़े और बिना किसी रोक-टोक के डेंबेले को गेंद पास की, इसे डेंबेले ने गोल में बदल दिया। हैरी केन ने स्टापेज टाइम में बायर्न के लिए गोल किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। केन का इस सीजन में यह 55वां गोल रहा। मुकाबले में बायर्न ने गेंद पर ज्यादा कब्जा बनाए रखा, वहीं पीएसजी ज्यादा असरदार साबित हुआ।
हाफ टाइम के बाद डोए और क्वारात्सखेलिया ने बायर्न के गोलकीपर मैनुअल न्यूयर को लगातार चौकन्ना रहने पर मजबूर किया। इस मुकाबले में पीएसजी ने बायर्न की बेहद आक्रमक पंक्ति - केन, लुइस डियाज और माइकल ओलिसे को काफी हद तक रोके रखा। हालांकि इस पंक्ति ने ही पीएसजी के डिफेंस को पिछले हफ्ते पेरिस में चार बार भेदा गया था, लेकिन खुद भी पांच गोल खाए थे। इस हार के साथ बायर्न का एक ही सत्र में बुंडेसलीगा, जर्मन कप और चैंपियंस लीग जीतने का सपना टूट गया।
खबरें और भी
पीएसजी के अध्यक्ष नासिर अल-खेलाइफी ने कहा कि यह शानदार है। मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि हम योद्धा हैं। चैंपियंस लीग के गत चैंपियन पीएसजी ने बायर्न के विरुद्ध औसत के आधार पर 6-5 से यह जीत दर्ज की है। उसने पेरिस में पिछले सप्ताह बायर्न के विरुद्ध पहले चरण का मुकाबला 5-4 से जीता था। अब 30 मई को हंगरी के बुडापेस्ट में आर्सनल और फ्रेंच लीग में भी सबसे आगे चल रहे पीएसजी के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत होगी।
आर्सेनल एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर और कुल मिलाकर 2-1 से जीत के साथ फाइनल में पहुंचा है। अगर पीएसजी इस बार भी चैंपियंस लीग का खिताब जीतता है तो वह टूर्नामेंट में 2018 के बाद ऐसा करने वाला पहला क्लब होगा। इससे पहले लगातार दो साल खिताब जीतने वाला रीयल मैड्रिड आखिरी क्लब है। रीयल ने 2016 से 2018 तक खिताब जीतने की हैटट्रिक लगाई थी। जबकि पीएसजी ने पिछले साल इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार यूरोपीय क्लब चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था।
चैंपियंस लीग के हाल के विजेता
- 2025, पीएसजी
- 2024, रीयल मैड्रिड
- 2023, मैनचेस्टर सिटी
- 2022, रीयल मैड्रिड
- 2021, चेल्सी
सबसे ज्यादा बार चैंपियंस लीग/यूरोपियन कप जीतने वाले क्लब
- 15, रियल मैड्रिड
- 7, एसी मिलान
- 6, बायर्न म्यूनिख
- 6, लिवरपूल
- 5, बार्सिलोना
- 4, अजाक्स
- 3, मैनचेस्टर युनाइटेड
- 3, इंटर मिलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।