Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुलार से तकरार तक की कहानीः 19 साल पहले मेसी ने जिसे गोद में नहलाया, अब वो ही खिताबी जंग में रोकेगा रास्ता

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    फीफा विश्‍व कप 2026 के फाइनल में दो टीम नहीं दो पीढ़ियां टकराने जा रही हैं। ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी और लामिन यमाल

    लियोनेल मेसी और लामिन यमाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्‍व कप 2026 के फाइनल में दो टीम नहीं दो पीढ़ियां टकराने जा रही हैं। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्‍पेन से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें 39 साल के लियोनेल मेसी के साथ ही 19 साल के लामिन यमाल पर होगी। जिस यमाल को मेसी ने कभी गोद में नहलाया था, फाइनल में वह मेसी का विजयी रथ रोकने का प्रयास करेंगे। यमाल ने पूरे टूर्नामेंट में निडर होकर खेला है। ऐसे में मेसी को सतर्क रहना होगा।

    मेसी का नहीं था अंदाजा

    यह अनोखी कहानी 2007 में शुरू हुई जब 20 साल के मेसी ने एक अखबार के यूनिसेफ चैरिटी कैलेंडर फोटोशूट में हिस्सा लिया। इस कैंपेन में बार्सिलोना के खिलाड़ियों को स्थानीय परिवारों के साथ जोड़ा गया था। इत्तेफाक से मेसी को लामिन यमाल नाम के एक बच्चे के साथ पोज देने के लिए कहा गया।

    उन्होंने बड़े प्यार से उस बच्चे को नहलाया और तस्वीरों के लिए उसे अपनी गोद में लिया। तब उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह बच्चा आगे चलकर फुटबॉल की दुनिया का एक बहुत बड़ा स्टार बनेगा।

    यमाल के पिता ने शेयर की तस्‍वीरें

    सालों तक ये तस्वीरें लगभग भुला दी गई थीं। 2024 में सब कुछ बदल गया, जब यमाल के पिता ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं और दुनिया भर के फैंस हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि मेसी की गोद में दिख रहा वह बच्चा अब बार्सिलोना का नया 'वंडरकिड' बन चुका है।

    यमाल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    तब से यमाल ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। अभी भी टीनएजर होने के बावजूद उन्होंने क्लब और देश के लिए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह स्पेन की नई पीढ़ी के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। शानदार ड्रिबलिंग, बेहतरीन विजन और अपनी उम्र से कहीं ज्‍यादा समझदारी और संयम के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐसा शानदार खेल दिखाया है कि कई लोग मानने लगे हैं कि वह फुटबॉल के अगले ग्लोबल सुपरस्टार हैं।

    खबरें और भी

    मेसी का शानदार असिस्ट

    मेसी ने एक बार फिर उम्र को मात दी है। 39 साल की उम्र में अर्जेंटीना के कप्तान ने अनुभव और शानदार खेल का मेल दिखाते हुए एक और यादगार वर्ल्ड कप सफर तय किया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में देखने को मिला। अहम मैच में मेसी ने अंतिम समय पर पासा ही पलट दिया। मेसी के दो शानदार असिस्ट ने अर्जेंटीना की हार को जीत में बदल दिया और मौजूदा चैंपियन को एक और वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा दिया।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ नीली 'अवे जर्सी' पहनकर क्यों उतरी अर्जेंटीना की टीम? जानिए इसके पीछे छिपा इतिहास

    यह भी पढ़ें- 'मेरा भरोसा कभी कम नहीं हुआ', इंग्लैंड पर जीत के बाद गरजे लियोनेल मेसी; लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने पर कही बड़ी बात