सह मेजबान कनाडा ने दिखाया पुख्ता तैयारी का ‘शो’
फीफा विश्व कप 2026 के सह-मेजबान कनाडा ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को मैत्री मैच में 2-0 से हराया। जोनाथन ओसोरियो और जेडन नेल्स ...और पढ़ें

कानाडा ने हासिल की जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी: फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 की आधिकारिक शुरुआत 11 जून से होगी, लेकिन मैदान पर टीमों के बीच जोर-आजमाइश का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में अमेरिका और मेक्सिको के साथ इस टूर्नामेंट के सह मेजबान कनाडा की टीम ने सोमवार रात मैत्री मैच में ही सही पर अपनी पुख्ता तैयारियों का ‘शो’ दिखाया।
इस टीम ने जोनाथन ओसोरियो और जेडेन नेल्सन के एक-एक गोल की बदौलत उज्बेकिस्तान को 2-0 से हरा दिया। कनाडाई राष्ट्रीय टीम के लिए अपना 90वां मैच खेल रहे आसेरियो दूसरे हाफ की शुरुआत में मैदान पर आए और 58वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
दागा 10वां गोल
यह कनाडा के लिए 2023 के बाद उनका पहला और कुल 10वां गोल था। उनका जोरदार शॉट उज्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव को छकाते हुए गोल में चला गया। इसके बाद बेंच से आए नेल्सन ने स्टापेज टाइम में कनाडा के लिए दूसरा गोल किया। टानी ओलुवासेई ने इन दोनों गोलों को असिस्ट किया।
बांबिटो हुए बाहर
हालांकि, कनाडा के लिए मैच में चिंता की एक बात यह रही कि उनके डिफेंडर मोइज बांबिटो को 31वें मिनट में मुकाबले से बाहर कर दिया गया और बाद में वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। उनके बाएं पैर के निचले हिस्से पर बर्फ बंधी हुई थी। कनाडा पहले ही अपने मिडफील्डर मार्सेलो फ्लोरेस को टीम से खो चुका है। फ्लोरेस के दाहिने घुटने का लिगामेंट शनिवार को क्लब टाइगर्स के लिए खेलते समय टूट गया था।
खबरें और भी
हालांकि कनाडा की विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए गए नेल्सन के उज्बेकिस्तान के विरुद्ध इस प्रदर्शन से बाद अब फ्लोरेस की जगह उनकी टीम में जगह बनाने की उम्मीद बन गई है।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट से पहले फैंस के लिए खुशखबरी आई सामने, भारत में यहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से फुटबॉल वर्ल्ड कप तक... जून में होने वाले बड़े इवेंट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।