एक अर्थशास्त्री ने पिछले 3 वर्ल्ड कप चैंपियन का सही अनुमान लगाया, 2026 में किस टीम के नाम की भविष्यवाणी की?
जर्मनी के अर्थशास्त्री जोएचिम क्लीमेंट ने पिछले तीन वर्ल्ड कप विजेताओं का सही अनुमान लगाया था। उन्होंने एक डाटा मॉडल का उपयोग करके सही भविष्यवाण ...और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी (Pic Credit - FIFA.com)
HighLights
जोएचिम क्लीमेंट ने 2026 वर्ल्ड कप विजेता के नाम की भविष्यवाणी की
क्लीमेंट के पिछले तीन वर्ल्ड कप विजेता के अनुमान एकदम सही निकले
क्लीमेंट एक खास डाटा मॉडल का उपयोग करके चैंपियन का अनुमान लगाते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आपको पॉल ओक्टोपस तो याद होगा, जो 2010 के वर्ल्ड कप विजेता का अनुमान लगाकर सुर्खियों में छा गया था। मगर एक जर्मन अर्थशास्त्री जोएचिम क्लीमेंट ने अनुमान लगाने के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है।
क्लीमेंट के पिछले तीन वर्ल्ड कप विजेता अनुमान एकदम सटीक निकले हैं। ऐसा लगता है कि क्लीमेंट ने चैंपियन का अनुमान लगाने का कोड क्रेक कर लिया है। एक चालाकीभरे गणित फॉर्मूले का उपयोग करके क्लीमेंट ने पिछले तीन विजेताओं का सही अनुमान लगाया- 2014 में जर्मनी, 2018 में फ्रांस और 2022 में अर्जेंटीना।
जनसंख्या और टीम रैंकिंग के डाटा से तैयार चालाक प्रणाली के आधार पर क्लीमेंट ने हर बार पारंपरिक विशेषज्ञों को मात दी। अब फुटबॉल फैंस की नजरें 2026 फीफा वर्ल्ड कप पर टिकी हैं और उनका सवाल भी वो ही है- क्लीमेंट अपना फॉर्मूला लगाकर इस बार किस टीम को चैंपियन बना रहे हैं?
खुद क्यों हैरान हुए क्लीमेंट?
फुटबॉल फैंस जिस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, वो यहां आपको पता चलेगा। क्लीमेंट ने साबित करने की कोशिश की है कि विजेता का अनुमान लगाना नामुमकिन था। उन्होंने बाद में जर्मन न्यूज वेबसाइट डेर स्पीजेल से बातचीत में स्वीकार किया कि जब पहली बार 2014 में मॉडल का उपयोग किया और सही जवाब पाया तो खुद ही हैरान रह गए।
खबरें और भी
क्लीमेंट ने कहा, 'पहली बार मैं हैरान हुआ जब ब्राजील में जर्मनी वर्ल्ड चैंपियन बना। साथ ही सभी विशेषज्ञों ने बताया था कि साउथ अमेरिका में कोई यूरोपीय देश जीत नहीं पाया है।' क्लीमेंट ने डीडब्ल्यू न्यूज से बातचीत में स्वीकार किया कि उनका मॉडल उन्हें भाग्य से थोड़ा ज्यादा मदद करता है।

2026 में किसके नाम की भविष्यवाणी की
उन्होंने कहा, 'मैंने असल में गलत अनुमान लगाने का प्रयास किया। मगर दुनिया में सबसे भाग्यशाली अर्थशास्त्री हूं कि तीन बार लगातार सही जवाब बताया। लोग लगातार मुझसे पूछते हैं कि मेरी क्रिस्टल बॉल क्या कह रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि मेरे पास क्रिस्टल बॉल है ही नहीं। मैं अब तक भाग्यशाली रहा हूं।'
तो क्लीमेंट का डाटा इस बार किस टीम को चैंपियन बना रहा है? जोएचिम क्लीमेंट ने खुलासा किया, 'मेरा अनुमान है कि नीदरलैंड्स पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बनेगा।' फुटबॉल फैंस भी करीब से नीदरलैंड्स के प्रदर्शन पर रखेंगे कि क्लीमेंट की भविष्यवाणी सही निकलती है या नहीं?