Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ARG vs ENG: एफबीआई ने फीफा वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल को सबसे जोखिम भरा मैच क्‍यों करार दिया? चौंकाने वाली है वजह

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल एटलांटा के मर्सिडिज स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर एफबाई काफी सतर ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी और हैरी केन

    लियोनेल मेसी और हैरी केन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल को टूर्नामेंट का सबसे जोखिम भरा मुकाबला करार दिया गया है। एफबीआई, फीफा और स्‍थानीय कानूनी एंजेसियों ने फुटबॉल की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्विता के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

    बता दें कि अर्जेंटीना और इंग्‍लैंड के बीच फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को एटलांटा के मर्सिडिज बेंज स्‍टेडियम में खेला जाएगा। परेशानी इस बात की है कि दोनों देशों के बीच फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता के अलावा दशकों से राजनीतिक चिंता और इतिहास के मुकाबले ऐसे हुए कि समर्थकों की भावनाएं उबरकर निकल सकती हैं। इससे डर का माहौल बढ़ सकता है।

    पुलिस ने निगरानी बढ़ाई

    इस जोखिम को कम करने के लिए इंग्‍लैंड और अर्जेंटीना के समर्थकों की स्‍टेडियम में एंट्री अलग-अलग दरवाजों से होगी। हालांकि, आयोजकों ने पुष्टि की है कि स्‍टेडियम के अंदर अलग बैठने की व्‍यवस्‍था नहीं होगी क्‍योंकि टिकट की री-सेल हुई है।

    एटलांटा पुलिस ने स्‍टेडियम के ईर्द-गिर्द, टीम होटल और मनोरंजक जिलों में अतिरिक्‍त सुरक्षा बल भेजा है। विभाग ने अपने बयान में कहा, 'एटलांटा फीफा वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल मैच के आयोजन की तैयारी में जुटा है। अतिरिक्‍त सुरक्षाबल और संसाधन भेजे जा चुके हैं, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि सभी सुरक्षित रहे और खेल का आनंद उठाएं।'

    खबरें और भी

    युद्ध और फुटबॉल की प्रतिद्वंद्विता

    इंग्‍लैंड और अर्जेंटीना के बीच की प्रतिद्वंद्विता फुटबॉल के अलावा युद्ध के भी है। 1982 फाकलैंड्स युद्ध में 907 लोगों की जान गई थी। अर्जेंटीना ने तब द्वीपों पर हमला किया था और बाद में ब्रिटेन ने दोबारा नियंत्रण पा लिया था।

    इस सप्‍ताह भी राजनीतिक तनाव बढ़ा, जब अर्जेंटीना के विदेश मंत्री ने फाकलैंड द्वीप समूह पर देश के दावे को दोहराया जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्‍टारमर की सरकार ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया।

    टूर्नामेंट के दौरान यह विवाद फ़ुटबॉल कल्चर में भी आ गया है। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने बार-बार जीत का जश्न ऐसे गाने गाकर मनाया है जिनमें फाकलैंड्स का जिक्र है, जिसे अर्जेंटीना में 'लास माल्विनास' के नाम से जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फ्रांस के अटैक के सामने स्पेन का डिफेंस, एमबापे और यमाल में से कौन मारेगा बाजी?

    यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पलट गया FIFA World Cup का इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा