Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज-पोस्ट मलोन सहित क्लोजिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स, फीफा ने दर्शकों को दी बड़ी चेतावनी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM (IST)

    पोस्ट मलोन, टॉम क्रूज और अन्य हॉलीवुड सितारे फीफा विश्व कप 2026 के समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे, जो न्यू जर्सी स्टेडियम में 20 जुलाई को होगा। ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, न्यूयॉर्क। प्रसिद्ध गायक और परफॉर्मर पोस्ट मलोन (आस्टिन रिचर्ड पोस्ट) फीफा विश्व कप 2026 के समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे। फीफा ने एक बयान जारी कर बताया कि इस समारोह में टॉम क्रूज, लारा पसिनि, निकोल श्रेजिंगर, रोबी विलियम्स और आइशोस्पीड जैसे नाम भी शामिल होंगे।

    न्यू जर्सी स्टेडियम में रविवार, 20 जुलाई को होने वाले इस समारोह के जरिए फीफा विश्व कप खेलने वाली 48 टीमों की यात्रा का उत्सव मनाया जाएगा। एम्मी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीत चुकी जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी। इस प्रस्तुति के जरिए समारोह की शुरुआत होगी।

    फीफा विश्व कप के समापन समारोह को मैच से डेढ़ घंटे पहले शुरू किया जाएगा और फीफा ने दर्शकों से आग्रह किया है कि वह इसे ध्यान में रखते हुए मैच देखने आएं।

    अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया था। अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में कमाल दिखाया और खेल के अंतिम पलों में वापसी कर इंग्लिश टीम को 2-1 से हराया। उन्होंने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें- 'वे इंडियंस हैं', अर्जेंटीना के कोच ने लियोनेल मेसी की टीम पर बयान देकर मचाई सनसनी

    यह भी पढ़ें- ARG vs ENG: 5 खिलाड़ियों का 'चक्रव्यूह' भी नहीं रोक पाया रास्ता, लियोनेल मेसी ने बीच मैदान पर दिखाया आखिर क्यों वो हैं 'महान'

    खबरें और भी