Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ARG vs ENG: अर्जेंटीना ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में मारी एंट्री, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद दी मात

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:49 AM (IST)

    अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में अर्जेंटीना ने कमाल की वापसी की और 2-1 के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बन ...और पढ़ें

    अर्जेंटीना ने फाइनल में बनाई जगह

    अर्जेंटीना ने फाइनल में बनाई जगह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल कर अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना स्पेन से होगा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अर्जेंटीना ने अंतिम पलों में वापसी की और विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली।

    पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी और मुकाबला कड़ा रहा था। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने गोल दागा और मुकाबले पर उनका नियंत्रण दिखाई दे रहा था। हमेशा की तरह अर्जेंटीना ने खेल अंतिम समय में वापसी की। उन्होंने 85वें मिनट में पहला गोल दागा और स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड पर बढ़त बना ली।

    पहले हाफ में नहीं हो सका गोल

    दूसरे सेमीफाइनल में माहौल काफी तनाव भरा रहा है। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खेल के शुरुआती 25 मिनट में बॉल पर इंग्लैंड का अधिक कब्जा था। एंथनी गॉर्डन, डेजेड स्पेंस और रीस जेम्स ने लगातार अटैक किया। हालांकि, अर्जेंटीना के डिफेंडर ने बचाव किया और उसके बाद अर्जेंटीना ने लय पकड़ी थी।

    खेल के 23वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अर्जेंटीना गोल करने से चूक गया। उनके पास बेहतरीन मौका था, जो उन्होंने गंवा दिया था। 39वें मिनट में फ्री-किक के बाद एनजो फर्नांडीज ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया। उनका ये शॉट गोल में नहीं बदला और गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। पहले हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन इंग्लैंड बेहतर टीम थी। उन्होंने अपने पास अधिक पजेशन रखा लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी।

    खबरें और भी

    एंथनी गॉर्डन ने दागा गोल

    दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने मुकाबले का पहला गोल दागा। एंथनी गॉर्डन ने 55वें मिनट में गोल दागा। टैग्लियाफिको बॉल को क्लियर नहीं कर पाए और केन ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने इसे मॉर्गन को पास दिया, जिन्होंने सेंटर में एक बाउंसिंग क्रॉस मारा। गॉर्डन मोलिना के पीछे पहुँच गए और साइड-फुट से बॉल को नेट में डाल दिया।

    अंतिम पलों में अर्जेंटीना ने की वापसी

    इंग्लैंड ने 55वें मिनट में पहला गोल दागा था और उसके बाद अगले 30 मिनट तक अर्जेंटीना कोई गोल नहीं कर सकी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में जाएगा लेकिन 85वें मिनट में चमत्कार हुआ और एंजो फर्नांडिज ने गोल दागकर अर्जेंटीना की वापसी कराई। इसी के साथ स्कोर 1-1 हो गया। 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद इंजरी टाइम में एक और कमाल हुआ। लुटारो मार्टिनेज 92वें मिनट में गोल दागा और अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी।

    अर्जेंटीना का स्पेन से होगा मुकाबला

    अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में अंतिम समय में वापसी की और फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से हराया है। उन्होंने इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद हराया है। इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। 

    यह भी पढ़ें- स्पेन की जीत के पीछे था गोलकीपर का 'आत्मघाती' दांव, अगर होती चूक तो एमबापे तबाह कर देते फाइनल का सपना

    यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को 'घर' जैसा एहसास देने के लिए अर्जेंटीना का स्‍पेशल डाइट प्‍लान, दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह पर मेसी की टीम