FIFA World Cup 2026: फाइनल में स्पेन से टक्कर लेने के लिए अर्जेंटीना तैयार
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइ ...और पढ़ें

अर्जेंटीना और स्पेन में होगी टक्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए मंच सज चुका है। गत चैंपियन अर्जेंटीना और 2010 की चैंपियन स्पेन के बीच रविवार रात 12:30 बजे से न्यूयॉर्क न्यूजर्सी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अर्जेंटीना ने बुधवार रात सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि स्पेन ने मंगलवार रात पिछली बार के उपविजेता फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
दिखेगी दो अलग-अलग फुटबॉल शैली
फाइनल में फुटबॉल की दो अलग-अलग शैलियों का टकराव देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना स्पेन की मजबूत रक्षात्मक टीम से भिड़ेंगे। स्पेन के पास मेसी को टक्कर देने के लिए लामिन यामल के रूप में 19 वर्षीय युवा स्ट्राइकर है।
सर्वाधिक बार विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीमें
फाइनल, टीम
8 जर्मनी
7 अर्जेंटीना, ब्राजील
6 इटली
4 फ्रांस
3 नीदरलैंड्स
2 स्पेन, उरुग्वे, हंगरी, चेकोस्लाविया
खबरें और भी
इतिहास रचने से करीब अर्जेंटीना
तीन विश्व कप ट्रॉफी जीत चुका है अर्जेंटीना और अब वह लगातार दो खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनने से एक कदम दूर है। 1958 और 1962 में ब्राजील लगातार दो विश्व कप ट्राफी जीतने वाली इकलौती टीम है। वहीं 2010 के बाद स्पेन अपनी दूसरी विश्व कप ट्रॉफी जीतने उतरेगा
स्पेन का फाइनल तक का सफर
केप वर्डे से 0-0 से ड्रॉ खेला
सऊदी अरब को 4-0 से हराया
उरुग्वे को 1-0 से पराजित किया
राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से मात दी
क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया
सेमीफाइनल में फ्रांस पर 2-0 की जीत
ऐसे फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
अल्जीरिया को 3-0 से हराया
ऑस्ट्रिया को 2-0 से पराजित किया
जॉर्डन को 3-1 से हराया
राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को 3-2 से हराया
प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र को 3-2 से हराया
क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात दी
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया