FIFA World Cup 2026: स्पेन की ऐतिहासिक जीत का जश्न मातम में बदला, दर्दनाक हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत का जश्न दुखद घटना में बदल गया, जहां फव्वारा गिरने से 13 साल के बच्चे का निधन हो गया। स्पेन ने न्यूयॉर्क के न्यू ज ...और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद स्पेन के फैंस जश्न में डूब गए। हालांकि, जश्न एक दुखद घटना में बदल गया, जहां फव्वारा गिरने की वजह से 13 साल के बच्चे का निधन हो गया। रविवार को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। स्पेन ने 16 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया।
विश्व विजेता बनने के बाद स्पेन में फैंस जश्न मनाने लगे। हालांकि, जश्न के दौरान एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार फव्वारे का ऊपरी हिस्सा गिर गया था और इसकी वजह से ये घटना हुई। स्पेन की जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस इकट्ठा हुए थे और सेलिब्रेशन जल्द ही एक दुखद घटना में बदल गया।
जश्न के दौरान घायल होने की भी खबर
रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन की जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस एक जगह पर इकट्ठा हुए थे। वहां पर फव्वारा था, जिसका ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर गया। इसमें 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इस एक हादसे ने पूरे देश में जीत के जश्न पर ग्रहण लगा दिया।
स्पेन दूसरी बार बनी चैंपियन
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप को दूसरी बार अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2010 में पहली बार विश्व कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। इसके 16 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने दूसरी बार विश्व कप जीता।
खबरें और भी
फारेन टोरेस का फाइनल में कमाल
फाइनल मुकाबले में स्पेन के 26 वर्षीय खिलाड़ी फारेन टोरेस ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने खेल के एक्सट्रा टाइम में गोल दागा और स्पेन को 1-0 से जीत दिला दी। उनकी काफी समय क्लब के लिए खेलते हुए आलोचना होती है क्योंकि गोल करने में चूक जाते हैं। हालांकि, फाइनल में गोल दागकर वे हीरो बन गए। अर्जेंटीना इस विश्व कप में अब तक अजेय रही थी लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेसी फाइनल में अपना जादू नहीं दिखा सके और वे गोल नहीं कर सके।