FIFA World Cup 2026: स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदकर राउंड ऑफ 32 में पहुंचा ब्राजील; विनिसियस जूनियर ने बनाया नया रिकॉर्ड
ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। युवा स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर ने दो गोल दागकर एक नया रिकॉर्ड भी बना ...और पढ़ें

विनिसियस जूनियर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ब्राजील ने नॉकआउट में बनाई जगह
HighLights
ब्राजील ने स्कॉटलैंड को -0 से हराया
विनिसियस जूनियर ने दागे दो गोल और बनाया नया रिकॉर्ड
स्कॉटलैंड को हराकर ब्राजील ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना दबदबा कायम रखते हुए राउंड ऑफ 32 का टिकट कटा लिया है। मियामी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के एक एकतरफा मुकाबले में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से मात दी और जीत के हीरो युवा स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर रहे, जिन्होंने दो गोल दागे और नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, एक गोल मैथियस कुन्हा ने भी किया।
विनिसियस का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मैच के 7वें मिनट में गोल दागते ही 24 साल के विनिसियस जूनियर ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा। वह पिछले 24 सालों में अपनी टीम के शुरुआती तीनों वर्ल्ड कप मैचों में लगातार गोल करने वाले पहले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। विनिसियस से पहले यह कारनामा साल 2002 में रोनाल्डो नाज़ारियो और रिवाल्डो ने किया था। वह जाइरज़िन्हो (1970) और रोमारियो (1994) के बाद ऐसा करने वाले देश के केवल पांचवें खिलाड़ी हैं।
दरअसल, मैच के पहले हाफ में दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप ने बॉल पर अपना पूरा कब्जा बनाए रखा। हालांकि, हाफ के बीच में विनिसियस द्वारा किए गए एक और गोल को VAR रिव्यू के बाद अमान्य घोषित कर दिया गया, जिससे स्कॉटलैंड को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन उनकी राहत ज्यादा देर नहीं रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में ब्रूनो गुइमारेस के एक सटीक क्रॉस पर विनिसियस ने बैक पोस्ट पर शानदार हेडर लगाते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
🇧🇷 Brazil have qualified for the Round of 32!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 25, 2026
कुन्हा ने पक्की की जीत
हाफ-टाइम के बाद स्कॉटलैंड ने वापसी की कुछ कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस के आगे वह पस्त रहे। मैच के 60वें मिनट में ब्रूनो गुइमारेस ने एक बार फिर जादुई खेल दिखाया। वे गेंद को लेकर पेनल्टी एरिया में घुसे और मैथियस कुन्हा की तरफ पास बढ़ाया, जिसे कुन्हा ने बिना कोई गलती किए गोल पोस्ट में डाल दिया। 3-0 की बढ़त के बाद स्कॉटलैंड ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन ब्राजीलियाई गोलकीपर एलिसन बेकर ने शानदार बचाव करते हुए विरोधी टीम का खाता भी नहीं खुलने दिया।
नेमार ने मैदान पर की वापसी
ब्राजील की टीम में नेमार की वापसी हुई। चोट से उबरने के बाद इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलाष 34 साल के खिलाड़ी के आखिरी पलों में सबस्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और ब्राजील को आसानी से जीत दर्ज कराई। इस मैच के बाद ब्राजील 7 अंक के साथ ग्रुप-सी में टॉप पर रहा और राउंड ऑफ 32 में उसने जगह बनाई। मोरक्को भी अगले दौर में पहुंचा, जिसने उसी दिन हैती को 4-2 से मात दी।