Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रॉफी के साथ 'रिंग' का भी होगा जलवा, 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:20 PM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन को खास FIFA वर्ल्ड कप चैंपियनशिप रिंग्स दी जाएंगी। ...और पढ़ें

    अर्जेंटीना और स्‍पेन के बीच ट्रॉफी के लिए जंग

    अर्जेंटीना और स्‍पेन के बीच ट्रॉफी के लिए जंग

    HighLights

    1. अर्जेंटीना और स्‍पेन के बीच होगी टक्‍कर

    2. रविवार को खेला जाएगा फाइनल मैच 

    3. खिताब का बचाव करना चाहेगी अर्जेंटीना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्‍व कप 2026 के फाइनल में रविवार रात अर्जेंटीना और स्‍पेन के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी। लियोनेल मेसी की कप्‍तानी वाली अर्जेंटीना जहां लगातार दूसरी और कुल चौथी (1978, 1986 और 2022) बार विनर बनना चाहेगी तो वहीं स्‍पेन की नजर 16 सालों का सूखा खत्‍म करने पर होगी।

    खास रिंग्‍स दी जाएंगी

    फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन को खास FIFA वर्ल्ड कप चैंपियनशिप रिंग्स दी जाएंगी। यह ट्रॉफी के साथ-साथ जीत का एक नया प्रतीक होगी। ये रिंग्स स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद दी जाएंगी। फाइनल मुकाबला ईस्ट रदरफोर्ड के न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    फैंस भी ले सकते हैं

    चैंपियनशिप रिंग के एक तरफ मशहूर FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ जीतने वाले देश की पहचान दिखाने के लिए खास डिजाइन होगा। FIFA ने 2,026 रिंग्स का एक लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन भी पेश किया है। इसमें से 30 रिंग्स वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए रखी गई हैं और बाकी 1,996 रिंग्स दुनिया भर के फैंस के लिए उपलब्ध होंगी।

    वर्ल्‍ड कप की याद दिलाएगी

    फाइनल के ठीक बाद मैदान पर होने वाले जश्न के दौरान जीतने वाली टीम के कप्तान और हेड कोच को टेम्परेरी चैंपियनशिप रिंग दी जाएंगी। बाद में सभी 30 विजेताओं के लिए उनकी पसंद के हिसाब से खास तौर पर रिंग बनाई जाएंगी और उन्हें आधिकारिक तौर पर सौंपा जाएगा। इससे विजेता को रिंग ठीक से फिट आएं और उनकी वर्ल्ड कप जीत की यादगार निशानी बन सकें।

    खबरें और भी

    फीफा की विनर और रनरअप टीम

    • 1930: उरुग्वे, अर्जेंटीना
    • 1934: इटली, चेकोस्लोवाकिया
    • 1938: इटली, हंगरी
    • 1950: उरुग्वे, ब्राजील
    • 1954: वेस्ट जर्मनी, हंगरी
    • 1958: ब्राजील, स्वीडन
    • 1962: ब्राजील, चेकोस्लोवाकिया
    • 1966: इंग्लैंड, वेस्ट जर्मनी
    • 1970: ब्राजील, इटली
    • 1974: वेस्ट जर्मनी, नीदरलैंड्स
    • 1978: अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स
    • 1982: इटली, वेस्ट जर्मनी
    • 1986: अर्जेंटीना, वेस्ट जर्मनी
    • 1990: वेस्ट जर्मनी, अर्जेंटीना
    • 1994: ब्राजील, इटली
    • 1998: फ्रांस, ब्राजील
    • 2002: ब्राजील, जर्मनी
    • 2006: इटली, फ्रांस
    • 2010: स्पेन, नीदरलैंड्स
    • 2014: जर्मनी, अर्जेंटीना
    • 2018: फ्रांस, क्रोएशिया
    • 2022: अर्जेंटीना, फ्रांस

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फ्रांस और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे स्‍थान के लिए जंग, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबला

    यह भी पढ़ें- दुलार से तकरार तक की कहानीः 19 साल पहले मेसी ने जिसे गोद में नहलाया, अब वो ही खिताबी जंग में रोकेगा रास्ता