Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup Final: डोनाल्ड ट्रम्प लेंगे अर्जेंटीना और स्पेन के फाइनल का लुत्फ, बात हो गई पक्की

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:46 AM (IST)

    Donald Trump FiFa वर्ल्ड कप 2026: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 20 जुलाई को न्यू जर्सी में होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम् ...और पढ़ें

    फाइनल देखने जाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प

    फाइनल देखने जाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 20 जुलाई को मौजूदा विजेता अर्जेंटीना पूर्व विजेता स्पेन के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी। इस फाइनल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस वर्ल्ड कप का संयुक्त मेजबान अमेरिका फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस मैच को देखने पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है।

    अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको के साथ इस वर्ल्ड कप की मेजबानी की है। फाइनल मैच अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाना है। अर्जेंटीना जहां अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी तो वहीं स्पेन 2010 के बाद पहली बार विजेता की ट्रॉफी उठाना चाहेगी।

    सबसे सही अंत

    ट्रम्प के फाइनल देखने जाने की पुष्टि गुरुवार को प्रेस सेकेट्री कोरोलिने लेविट ने की। उन्होंने कहा, "अमेरिका के इतिहास में आयोजित किए गए सबसे ज्यादा देखे जाने वाले, सबसे ज्यादा सुरक्षित और सबसे सफल विश्व कप के फाइनल में उनकी मौजूदगी शानदार रहेगी। ये टूर्नामेंट का सबसे सही अंत है।"

    लेविट ने बताया कि ट्रम्प शुक्रवार को ट्रम्प टावर में आयोजित होने वाले फीफा के रिसेप्शन इवेंट में भी शिरकत करेंगे। फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो ने जून में कहा था कि ट्रम्प फाइनल में आएंगे और विजेता को ट्रॉफी देंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    विवादों में रहे ट्रम्प

    ट्रम्प ने बेशक अभी तक इस टूर्नामेंट का एक भी मैच मैदान पर आकर नहीं देखा हो, लेकिन वह विवादों के साथ इस वर्ल्ड कप का हिस्सा जरूर बने। ट्रम्प ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने फीफा अध्यक्ष इनफैनटिनो से अपने देश के फोलारिन बालोगन पर रेड कार्ड के कारण लगाए प्रतिबंध को लेकर रिव्यू करने को कहा था। इसके कारण काफी विवाद मच गया था और फीफा की आलोचना भी हुई थी। ट्रम्प ने साथ ही ये भी कहा था कि उनके कारण ही अमेरिका में ये वर्ल्ड कप हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज-पोस्ट मलोन सहित क्लोजिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स, फीफा ने दर्शकों को दी बड़ी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- 'वे इंडियंस हैं', अर्जेंटीना के कोच ने लियोनेल मेसी की टीम पर बयान देकर मचाई सनसनी