Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फुटबॉल के मैदान पर मौत का तांडव: लाइव मैच में गिरी आसमानी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की दर्दनाक मौत- Video

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:35 PM (IST)

    लोकल फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से 24 साल के थाई फुटबॉलर सोफवान अवाए की मौत हुई और 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। ...और पढ़ें

    मैच के दौरान बिजली गिरी।

    मैच के दौरान बिजली गिरी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी थाईलैंड में हुई दुखद घटना में एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। लोकल फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से 24 साल के थाई फुटबॉलर सोफवान अवाए की मौत हुई और 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खिलाड़ी बारिश के बीच फुटबॉल खेल रहे थे, तभी अचानक पिच पर बिजली गिरी और जोरदार धमाका हुआ।

    खबरों के अनुसार, विंगर के तौर पर खेलने वाले अवाए की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। 'द इंडिपेंडेंट' के अनुसार, यह घटना गोलोक FA कप के दौरान हुई, जो एक लोकल टूर्नामेंट है और जिसमें एमेच्योर और थाई-मलेशियन टीमें हिस्सा लेती हैं। यह मैच अवाए की टीम SAMCOLTS और अबू x नोंग सिरिन के बीच खेला गया था।

    वीडियो आया सामने

    जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, हर तरफ से शोक संदेश आने लगे। कुछ यूजर्स ने ऐसे हालात में मैच कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत दुखद है। तूफान के दौरान मैच रोकना हर जगह एक जरूरी नियम होना चाहिए।"

     

     

    एक और यूजर ने लिखा, "यह बहुत बुरा और दुखद है। सोचिए, आप अपने बच्चे को फुटबॉल खेलते देख रहे हों और ऐसा हो जाए। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।" एक अन्‍य कमेंट में कहा गया, "इसके लिए लीग जिम्मेदार है, उन्हें और सावधानी बरतनी चाहिए। जिस खिलाड़ी पर बिजली गिरी, उसकी आत्मा को शांति मिले।"

    खबरें और भी

    283 लोगों की मौत हुई

    न्यूज आउटलेट ने यह भी बताया कि थाईलैंड में बिजली गिरने से मौतें आम बात हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि 2020 से 2024 के बीच देश भर में कम से कम 283 लोग बिजली की चपेट में आए और उनमें से कई की मौके पर ही मौत हो गई।

    मलेशियाई समाचार एजेंसी 'बरनामा' के अनुसार, पुलिस प्रमुख थुन सिरिखुंट ने कहा, "इमरजेंसी मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई।" मंगलवार को फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड ने अवाए की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया।

    फुटबॉल एसोसिएशन ने लिखा, "एसोसिएशन इस नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार, घटना से जुड़े लोगों और फुटबॉल क्लब के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है।"

    यह भी पढ़ें- नहीं रहे पूर्व फुटबॉलर फ्रैंको बरेसी: दुख जताते हुए बोलीं PM जार्जिया मेलोनी, हमने एक महानतम चैंपियन खो दिया

    यह भी पढ़ें- नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास लेने के बाद हुए भावुक