अर्जेंटीना को फाइनल में निगलने वाला शार्क, जानिए फीफा फाइनल में गोल दागने वाले फेरान टोरेस की कहानी
फेरान टारेस ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन के लिए एकमात्र गोल कर अर्जेंटीना और मेसी का सपना तोड़ा। "द शार्क" नाम से मशहूर टारेस ने बार्सिलोन ...और पढ़ें

फेरान टोरेस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बहुत साल पहले जब लियोन मेसी के करीबी दोस्त और स्पेन फुटबॉल के लेजेंड जावी हर्नांडेज ने फेरान टारेस को द शार्क पुकारा था, तब शायद ही उन्होंने सोचा हो कि आगे चलकर ये उनके ही दोस्त का लगातार दो बार फीफा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ते हुए स्पेन को विश्व विजेता बना देंगे।
फीफा विश्व कप 2026 फाइनल का इकलौता गोल मारने वाले टारेस क्लब फुटबॉल में अभी बार्सिलोना के साथ हैं, हालांकि इस क्लब में उन्हें खेलने के बहुत मौके नहीं मिलते और खबरें बताती हैं कि वह अगले सीजन फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ जाएंगे।
चार साल में एक बार जन्मदिन मनाते हैं फेरान
चार साल में एक बार जन्मतिथि मनाने वाले फेरान का जन्म 29 फरवरी 2000 को स्पेन के वलेंसिया में हुआ था। छह साल की उम्र में ये लोकल क्लब वलेंसिया सीएफ से जुड़े और 10 साल बाद जूनियर रहते हुए ही रिजर्व टीम के लिए पदार्पण कर लिया और साल 2018 में क्लब ने इन्हें सीनियर टीम में जगह दे दी।
टारेस ने 19 साल और 254 दिन की उम्र में वलेंसिया के लिए 50 मैच खेल लिए थे, वह ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और साल 2020 में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने उन्हें खरीद लिया। हालांकि 2021-22 सीजन में टारेस चोट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते सिटी छोड़ने की सोचने लगे थे और दिसंबर 2021 में उन्हें बार्सिलोना ने खरीद लिया।
खबरें और भी
फारेन को बार्सिलोना ने तरजीह देनी कम कर दी थी
पहले छह महीने में बार्सिलोना के लिए 25 मैच खेलने वाले टारेस के लिए जल्दी ही यहां भी खेलने के मौके बहुत कम होने लगे। क्लब ने दूसरे खिलाड़ियों को तरजीह देनी शुरू कर दी और फरवरी 2023 में एक मैच विजेता प्रदर्शन के बाद टारेस ने खुलासा किया कि उन्हें इन सबसे बहुत धक्का लगा था और वह निराशा में डूब गए थे, जहां से वापसी के लिए उन्हें मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ी। हालांकि इसके बाद उन्होंने बार्सिलोना के लिए कई अहम मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और अकेले दम पर अहम मैच जिताए।
स्पेन के लिए टारेस ने 2017 की अंडर-17 यूरोपियन चैंपियनशिप जीती थी और इसी साल का फाइनल भी खेला। वह 2019 में यूरोपियन अंडर-19 चैंपियनशिप के विजेता भी बने। टारेस के नाम स्पेन की सीनियर टीम के साथ 2024 यूरो और 2026 के विश्व कप खिताब भी हो चुके हैं।