Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटर मिलान ने जीता सीरी ए खिताब, रियल मैड्रिड की जीत से बढ़ा बार्सिलोना का इंतजार

    Updated: Mon, 04 May 2026 09:13 PM (IST)

    इंटर मिलान ने परमा को 2-0 से हराकर अपना 21वां सीरी-ए खिताब जीता, जबकि रियल मैड्रिड की एस्पेनयोल पर जीत ने बार्सिलोना के ला-लिगा खिताब का इंतजार बढ़ा द ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इंटर मिलान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मिलान। इंटर मिलान ने परमा को 2-0 से हराकर तीन दौर के मैच शेष रहते ही इटालियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट सीरी-ए का खिताब अपने नाम कर लिया। इंटर मिलान को ट्रॉफी हासिल करने के लिए केवल एक ड्रॉ की जरूरत थी। लेकिन उसने मार्कस थुरम और हेनरिक मखितार्यान के एक-एक गोल से परमा को इस मुकाबले में एकतरफा हराया।

    इंटर मिलान से इस जीत से सीरी-ए के 2025 के चैंपियन और फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज नेपोली पर 12 अंकों की अजेय बढ़त बना ली है। यह इंटर मिलान का 21वां सीरी ए खिताब है। वह सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में युवेंटस (36) के बाद दूसरे स्थान पर है। इंटर मिलान की तरफ से पहला गोल पहले हॉफ के समाप्त होने से ठीक पहले मार्कस थुरम ने किया। वहीं 37 वर्षीय हेनरिक मखितार्यान ने 80वें मिनट लीग के शीर्ष गोल स्कोरर लोटारो मार्टिनेज के पास पर मुकाबले का दूसरा गोल दागा।

    इटालियन कप के फाइनल में होगा इंटर मिलान का सामना

    इस सत्र में दो ट्रॉफियां जीतने की दौड़ में शामिल इंटर मिलान अब 10 दिन के बाद इटालियन कप के फाइनल में लाजियो का सामना करेगा। इधर लीग में खराब प्रदर्शन से एसी मिलान और जुवेंट्स पर चैंपियंस लीग में अपना स्थान गंवाने का खतरा बढ़ गया है। एसी मिलान को सासुओलो ने 2-0 से हराया, जबकि जुवेंट्स ने विरोना से 1-1 से ड्रा खेला।

    रियल की जीत से बढ़ा बार्सिलोना का खिताबी इंतजार

    विनीसियस जूनियर के दूसरे हॉफ में 55वें और 66वें मिनट के दो गोल से रियल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराकर बार्सिलोना का लगातार दूसरी बार स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला-लिगा का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया। बार्सिलोना ने शनिवार को ओसासुना को 2-1 से हराकर रियल मैड्रिड पर 14 अंकों की बढ़त बना ली थी, लेकिन रियल की इस जीत से अब बार्सिलोना और उसके बीच 11 अंक का अंतर रह गया है।

    खबरें और भी

    रियल मैड्रिड अगर एस्पेनयोल से नहीं जीत पाता, तो बार्सिलोना 29वां लीग खिताब अपने नाम कर लेता। अब इस प्रतियोगिता में चार दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। फिलहाल बार्सिलोना 34 मैच में 88 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि रियल मैड्रिड के इतने ही मैच में 77 अंक हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब इस सप्ताह के आखिर में मैच खेला जाएगा। जिसमें जीत दर्ज करने पर बार्सिलोना के पास फिर चैंपियन बनने का मौका होगा।

    दक्षिण कोरिया में खेलेगी उत्तर कोरिया की महिला फुटबॉल टीम

    उत्तर कोरिया की महिला फुटबॉल टीम इस महीने के आखिर में दक्षिण कोरिया में होने वाले एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट में खेलने वाली है। यह युद्ध के कारण बंटे हुए इन दो प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच खेलों के क्षेत्र में एक दुर्लभ क्षण होगा। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि प्योंगयांग स्थित नेगोह्यांग विमेंस एफसी का मुकाबला 20 मई को सियोल के दक्षिण में स्थित सुवोन में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ महिला चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में सुवोन एफसी विमेंस से होने की उम्मीद है। उत्तर कोरियाई टीम ने सुवोन आने वाले अपने खिलाड़ियों और स्टाफ की सूची जमा कर दी है।

    यह भी पढ़ें- AIFF अंडर-16 जूनियर लीग: जमशेदपुर एफसी की खराब शुरुआत, पहले मैच में बेंगलुरु एफसी से 4-0 से हारी

    यह भी पढ़ें- लियोनल मेसी के गोल से भी नहीं टली इंटर मियामी की हार, लगातार 11 मुकाबलों में अजेय रहने का टूटा सिलसिला